RANCHI : हिंदपीढ़ी के नाला रोड में टूटे स्लैब को डिसमैंटल कर दोबारा बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं ठेकेदार को तत्काल सभी नालों पर बनाए गए स्लैब भी दुरुस्त करने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा खुली नालियों पर स्लैब लगाकर जल्द से जल्द कवर करने को कहा गया है। दैनिक जागरण आईनेक्स्ट को नाला रोड में रहने वाले लोगों ने टूटे स्लैब की तस्वीरें भेजी थीं। खबर को प्रमुखता से प्रकाशित भी किया गया। इसके बाद रांची नगर निगम के अधिकारियों की नींद खुली है।

घटिया मैटेरियल की थी कंप्लेन

हिंदपीढ़ी के नाला रोड में पांच साल की फलक की डूबने से मौत के बाद खुली नालियों में जरूरत के हिसाब से स्लैब लगाने का आदेश दिया गया था। लेकिन ढलाई के दो दिन बाद ही ये स्लैब टूटने लगे थे। वहीं आसपास के लोगों ने घटिया मैटेरियल के इस्तेमाल को लेकर कंप्लेन भी की थी।

वर्जन

स्लैब के टूटने की जानकारी मिली थी। इसके बाद ठेकेदार को उसे डिसमैंटल कर दोबारा से बनाने का आदेश दिया गया है। स्लैब को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है।

-मनोज कुमार, नगर आयुक्त, आरएमसी