लखनऊ (आईएएनएस/एएनआई)। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम व राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह के नाम पर यूपी सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग का नाम अब पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाएगा। अयोध्या आंदोलन में और राम मंदिर के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए यह फैसला लिया है। यह दिवंगत नेता के योगदान को श्रद्धांजलि होगी।अयोध्या के अलावा लखनऊ, प्रयागराज, बुलंदशहर और अलीगढ़ में एक-एक सड़क का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा। पीडब्ल्यूडी विभाग जल्द ही इस संबंध में औपचारिकताएं पूरी करेगा।
दो बार सीएम रहे कल्याण सिंह
भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार को यहां एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें 4 जुलाई को संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया था। दो बार के मुख्यमंत्री (जून 1991 से दिसंबर 1992 और सितंबर 1997 से नवंबर 1999), सिंह ने राजस्थान के राज्यपाल (2014-2019) के रूप में भी कार्य किया।कल्याण सिंह ने राज्य और केंद्र दोनों स्तरों पर भाजपा में विभिन्न संगठनात्मक पदों पर भी कार्य किया। उत्तर प्रदेश के के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में भाजपा के नेता कल्याण सिंह की विशेष भूमिका रही है।

National News inextlive from India News Desk