शासन स्तर पर आश्वासन के बाद हुआ समझौता

Meerut। सातवें वेतन मान समेत संविदा कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारियों का बेमियादी चक्का जाम परिवहन सचिव के आश्वासन के बाद रविवार दोपहर स्थगित हो गया। हड़ताल की घोषणा करने वाले रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने आश्वासन के बाद दोपहर बाद प्रेस वार्ता कर हड़ताल स्थगित करने की जानकारी दी।

परिवहन सचिव का भरोसा

9 अप्रैल से रोडवेज कर्मचारियों के चक्का जाम की सूचना पर रविवार को ही लखनऊ मुख्यालय में रोडवेज कर्मचारियों और परिवहन सचिव अनुराधा शुक्ला के बीच वार्ता के बाद कुछ मांगों पर सहमति जताते हुए मांगों को मान लिया गया। देर शाम मांग पर सहमति का घोषणा पत्र जारी कर दिया गया। इस सहमति की सूचना मिलते ही हड़ताल खत्म कर दी गई।

मुख्यालय स्तर से परिवहन सचिव ने खुद सहमति पत्र जारी करते हुए मांगों को मान लिया है। इन मांगों को इस माह से लागू करने का आश्वासन दिया गया है।

लाखन सिंह, क्षेत्रीय मंत्री