- पैसा मिलने के बाद भी बिजली विभाग ने नहीं शुरू की पोल्स व ट्रांसफॉर्मर की शिफ्टिंग

- वन विभाग ने भी पेड़ों को नहीं हटाया, आरओबी निर्माण में हो सकती है देरी

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

आशापुर रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) निर्माण में बिजली के पोल्स, ट्रांसफॉर्मर और पेड़ बाधा बन रहे हैं। यह स्थिति तब है, जबकि राज्य सेतु निगम ने पोल और ट्रांसफॉर्मर को शिफ्ट करने के लिए बिजली विभाग को पैसा भी दे दिया है। पैसा मिलने के बाद भी वन विभाग अब तक पेड़ों को नहीं हटा सका है। इसकी वजह से सर्विस लेन बनाने में भी दिक्कत आ रही है। सेतु निगम के अफसरों की मानें तो अगर पोल शिफ्टिंग और पेड़ हटाने का काम जल्द शुरू नहीं हुआ तो आरओबी निर्माण में देरी हो सकती है।

छह महीने में हुई सिर्फ पाइलिंग

आशापुर में बन रहे रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण इस साल अप्रैल में शुरू हुआ था। पहले निर्माण पूरा करने की डेट 31 जनवरी 2019 थी, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से तिथि 31 मार्च तक बढ़ा दी गई है। लेकिन छह महीने में सिर्फ पाइलिंग (गड्ढा खोदना) की गई। अब तक फाउंडेशन वर्क और पिलर्स ढालने का काम तक नहीं शुरू हो सका है।

जाम होगा कम, आवागमन सुगम

दरअसल, वाराणसी-औडि़हार-छपरा रेल प्रखंड पर ट्रेनों की आवाजाही के समय दिन में दर्जनों बार आशापुर रेलवे क्रॉसिंग बंद रहती है। जिससे लम्बा जाम लग जाता है। घंटों तक लोग दिक्कत झेलते हैं। आरओबी बनने से जाम की प्रॉब्लम कम होगी। साथ ही बनारस से गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर होते हुए नेपाल को जोड़ने वाले नेशनल हाइवे 29 पर स्थित आशापुर रेलवे क्रॉसिंग पर आवागमन सुगम हो जाएगा।

कम समय में निर्माण है चुनौती

आशापुर आरओबी का निर्माण चल रहा है। राज्य सेतु निगम के अफसरों के मुताबिक पुल की लम्बाई के हिसाब से निर्माण में डेढ़ से दो साल का समय लगता है। लेकिन शासन ने मार्च तक ही आरओबी निर्माण पूरा करने को कहा है। ऐसे में तय समय में पुल बनाना विभाग के लिए चुनौती साबित होगा। अफसरों का दावा है कि मैनपावर और संसाधन बढ़ाकर निर्धारित समय में काम पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

इस तरह बनेगा आरओबी

- 35.71 करोड़ है निर्माण की लागत

- 5 करोड़ दिए बिजली विभाग को

- 7 लाख मिला वन विभाग को

- 14 पिलर होंगे आरओबी में

- 680 मीटर होगी टोटल लम्बाई

- 24 मीटर निर्माण कराएगा रेलवे

- 10 से 12 फीसदी अब तक काम

आशापुर आरओबी निर्माण और सर्विस लेन बनाने में पोल्स, ट्रांसफॉमर्स और पेड़ बाधा बन रहे हैं। इसके लिए दोनों विभागों को पैसा दिया जा चुका है। शिफ्टिंग के लिए कई बार लेटर भी भेजा गया, लेकिन नतीजा सिफर है।

संतराज, प्रोजेक्ट मैनेजर, राज्य सेतु निगम