मुंबई (एजेंसियां)। आईपीएल सीजन 2023 में चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम शुरू से ही उतार-चढ़ाव के सफर पर रही है। मुंबई इंडियंस ने अब तक 11 मैचों में केवल छह मैच ही जीते हैं। हालांकि मुंबई इंडियंस अब धीरे-धीरे इससे उबर रही है। हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के खिलाफ जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर भी पहुंच गई है लेकिन इस बार मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की प्लेइंग स्टाइल से उनके फैंस डिसअप्वाइंट हो रहे हैं। अभी तक रोहित शर्मा ने कहीं पर भी धुआंधार बल्लेबाजी नहीं की है। रोहित शर्मा ने 11 मैचों में 17.36 की औसत से केवल 191 रन बनाए। पंजाब और चेन्नई की टीमों के खिलाफ मैचों में, वह डक आउट के रूप में रिटर्न हुए।
वीरेंद्र सहवाग ने बतायी वजह
आईपीएल में अब तक रोहित ने सिर्फ दिल्ली के खिलाफ एक हाफ सेंचुरी लगायी है। रोहित शर्मा ने हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में भी निराश किया था। हालांकि रोहित शर्मा के इस तरह के परफार्मेंस के बीच फार्मर इंडियन क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने एक स्टेटमेंट जारी किया है। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा एक बेहतरीन खिलाड़ी है। वह अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए पूरा प्रयास भी कर रहे हैं लेकिन उनकी डाउन बैटिंग के पीछे टेक्निकल नहीं बल्कि मेंटल स्ट्रेस है। बेशक रोहित बालर्स का सामना नहीं कर रहे हैं लेकिन मानसिक रूप से खुद का सामना कर रहे हैं। रोहित शर्मा टेक्निकली नहीं साइकोलाॅजिकल प्राॅब्लम से जूझ रहे हैं। ऐसा लगता है कि उनके मन में कुछ कुछ कंफ्यूजन है।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk