रोहित की फ्लाइंग किस

श्रीलंका के खिलाफ धर्मशाला वनडे हारने के बाद भारतीय टीम जब मोहाली में दूसरा वनडे खेलने आई, तो सबसे ज्यादा दबाव भारतीय कप्तान रोहित शर्मा था। विराट कोहली की गैर मौजूदगी में रोहित के ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारी थी। पहला मैच अच्छा नहीं गुजरा था, शर्मा सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए थे। अपनी काबिलियत को प्रूफ करने का समय आ गया था। पिच भी बल्लेबाजी के मुफीद थी। बस फिर क्या रोहित श्रीलंकाई गेंदबाजों पर जो बरसे वो देखने लायक था। रोहित ने पहले शतक और फिर दोहरा शतक ठोक दिया। अब बारी थी सेलीब्रेशन की, हर बार की तरह उन्होंने बल्ला आसमान में उठाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया, लेकिन स्टेडियम में जब पत्नी बैठी हो तो रोहित का दिल कुछ ज्यादा ही खुश हो गया और उन्होंने वहीं मैदान से खड़े-खड़े फ्लाइंग किस दे दिया।

मैदान पर फ्लाइंग किस अंदर जाकर रियल किस,ऐसा था रोहित शर्मा का दोहरे शतक का सेलिब्रेशन

मैच खत्म होने के बाद पत्नी को किया किस

रोहित की खुशी यहीं नहीं थमी। मैच खत्म हुआ, भारत 141 रन से मैच जीत गया। फिर क्या था रोहित सीधे पत्नी के पास पहुंचे और खुशी से उन्हें चूम लिया। रोहित की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही। लोग रोहित और रितिका की केमिस्ट्री की बहुत तारीफ कर रहे थे। रोहित जब 200 रन के करीब थे, तब रितिका थोड़ा घबरा गई थीं। लेकिन जैसे ही उन्होंने दोहरे शतक का आंकड़ा पार किया, तो पत्नी रितिका की आंखों में आंसू आ गए। यह खुशी के आंसू थे क्योंकि रितिका के लिए इससे अच्छा मैरिज एनिवर्सरी का तोहफा कुछ नहीं हो सकता था।

मैदान पर फ्लाइंग किस अंदर जाकर रियल किस,ऐसा था रोहित शर्मा का दोहरे शतक का सेलिब्रेशन

6 साल तक प्यार, फिर शादी

भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। 13 दिसंबर 2015 में रोहित और उनकी गर्लफ्रेंड रही रितिका सजदेह ने शादी की। रोहित और रितिका करीब 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन किसी को भनक तक न लगी थी। रोहित के फैंस को इसके बारे में जानकारी तब हुई तब उन्होंने रितिका के साथ सात फेरे लिए। रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर रही हैं।

मैरिज एनिवर्सरी पर डबल सेंचुरी का तोहफा, 10 तस्वीरें जो बताती हैं कितनी हसीन है रोहित शर्मा-रितिका की जोड़ी

मैदान पर फ्लाइंग किस अंदर जाकर रियल किस,ऐसा था रोहित शर्मा का दोहरे शतक का सेलिब्रेशन

Cricket News inextlive from Cricket News Desk