पोर्ट आफ स्पेन (एएनआई)। Rohit Sharma Record : भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। भारतीय कप्तान ने पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के दूसरे टेस्ट के दौरान यह उपलब्धि हासिल की है। मैच में 'हिटमैन' ने 143 गेंदों में नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से सराहनीय 80 रन बनाए। अब तक 443 मैचों में रोहित ने 42.92 की औसत से 17,298 रन बनाए हैं। उन्होंने 463 पारियों में कुल 44 सेंचुरी और 92 हाफसेंचुरी बनायी हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्काेर 264 है। रोहित शर्मा अभी सौरव गांगुली (421 मैचों में 18,433 रन), राहुल द्रविड़ (504 मैचों में 24,064 रन), विराट कोहली (500 मैचों में 25,484 रन) और सचिन तेंदुलकर (664 मैचों में 34,357 रन) जैसे दिग्गजों से पीछे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी हुए पीछे

हालांकि इस मामले में रोहित ने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा, उन्होंने 535 मैचों में 44.74 की औसत से 17,092 रन बनाए हैं। उन्होंने 15 सेंचुरी और 108 हाफसेंचुरी लगायी हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 224 है। रोहित शर्मा ने 52 टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें 46.41 की औसत से 3,620 रन बनाए हैं। उन्होंने 87 पारियों में 10 सेंचुरी और 15 हाफसेंचुरी लगायी हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 212 रन है। वहीं उन्होंने 243 वनडे मैचों में 48.63 की औसत से 9,825 रन भी बनाए हैं। उन्होंने 236 पारियों में 30 सेंचुरी और 48 हाफसेंचुरी लगायी हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 264 है।

सेंचुरी और हाफसेंचुरी

क्रिकेटर रोहित ने 148 T20 में भी भारत को लीड किया है, जिसमें 31.32 की औसत से 3,853 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने छोटे प्रारूप के करियर में चार सेंचुरी और 29 हाफसेंचुरी लगायी हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 118 है। रोहित ने मैच के दौरान एक और मील का पत्थर भी हासिल किया क्योंकि उन्होंने टेस्ट में सलामी बल्लेबाज के रूप में 2,000 रन पूरे किए। रोहित ने बतौर ओपनर 27 टेस्ट मैचों की 40 पारियों में 53.55 की औसत से 2,035 रन बनाए हैं। इस स्थान पर उन्होंने 212 के बेस्ट स्कोर के साथ सात सेंचुरी और पांच हाफसेंचुरी लगायी हैं।

कुछ ऐसा था मैच

वहीं मैच की बात करें तो, पहले दिन दूसरे सेशन के अंत में भारत का स्कोर 182/4 था, जिसमें विराट कोहली (18*) नाबाद थे। भारत ने सेशन की शुरुआत 121/0 से की, जिसमें रोहित शर्मा 63*, यशस्वी जयसवाल 52* नाबाद क्रीज पर मौजूद थे, लेकिन 57 रन पर जयसवाल का विकेट गिरने से उनकी साझेदारी 139 रन पर टूट गई। शुबमन गिल (10) और रोहित (80) का विकेट जल्दी-जल्दी गिर गया, जिससे भारत का स्कोर 155/3 हो गया। इसके बाद विराट ने वाइस कैप्टन अजिंक्य रहाणे के साथ पारी को आगे बढ़ाया, जो दूसरे सेशन की अंतिम गेंद पर आठ रन पर आउट हो गए। टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk