50 लाख से ज्यादा का कारोबार
लालपुर में फूल बेचने वाले राकेश सोनी ने बताया कि रोज डे को लेकर हमलोग पहले से ही गुलाब का स्टॉक मंगा कर रख लिए थे। रांची शहर में जब शादी का सीजन होता है तो 50 लाख से 55 लाख रुपए तक का कारोबार होता है। वहीं, रोज डे के दिन रांची शहर में करीब 50 लाख रुपए से ऊपर का कारोबार हुआ है।

आज है प्रपोज डे
वेलेंटाइन वीक के दूसरे दिन गुरुवार को प्रपोज डे है। यह दिन हर साल आठ फरवरी को ही मनाया जाता है। इस दिन चाहने वालों के साथ प्यार का इजहार करते हैं। यह एक ऐसा दिन है, जब लोग अपने मन की बात प्रेमी-प्रेमिका से करते हैं। बहुत सारे लोग इस दिन का इंतजार करते हैं।

'गुलाब' को मैं कैसा गुलाब दूं 

आज रोज डे है। सोचा तुम्हें गुलाब दूं, लेकिन कैसे कहूं कि तेरी अहमियत मेरी जिंदगी से ज्यादा है। अपने गुलाब को मैं कैसा गुलाब दूं। यह प्यार भरा संदेश अश्विनी राजगढि़या ने अपने प्यार खुशबू राजगढि़या के लिए लिखा है। अश्रि्वनी बताते हैं मेरे लिए वेलेंटाइन वीक हमेशा खास होता है, क्योंकि मेरी वेलेंटाइन खुशबू राजगढि़या का सात फरवरी को बर्थ डे भी होता है। प्यार के इस सप्ताह को हमलोग हर दिन जीते हैं। पहले दिन से ही प्यार के सप्ताह को सेलिब्रेट करना शुरू हो जाता है। 2008 से मैं और खूशबू एक-दूसरे के साथ हैं।