- कलेक्शन कर मछुआटोली स्थित कंपनी जा रहा था कर्मी

PATNA

: राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। हर दिन लूट और हत्या की वारदात को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं। आलमगंज थाना एरिया के बजरंगपुरी कॉलोनी के समीप शुक्रवार की रात करीब आठ बजे बाइक सवार बदमाशों ने 30 वर्षीय मोहम्मद दिलशाद पर पीछे से ताबड़तोड़ फाय¨रंग कर उसके बैग से एक लाख रुपए लूटकर भाग निकले। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को नालंदा मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखकर लोग उसे कांटी फैक्ट्री स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। घायल युवक दीघा का रहने वाला है।

बाइक पर थे दो बदमाश

थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि बाइक से कदमकुआं स्थित एक जना स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर जा रहे दिलशाद पर बजरंगपुरी के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने फाय¨रग की है। दो गोली लगने से घायल हुई कंपनी के कर्मी का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। थानाध्यक्ष ने कहा कि जख्मी का बयान दर्ज होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिल सकेगी। डॉक्टरों का कहना है कि जख्मी हालत गंभीर बनी है। गोली पीठ और बांह में लगी है।