1 घंटे की होगी क्लास

50 लोग शामिल होंगे क्लास में

16 प्रश्न पूछे जाते हैं एग्जाम में

2.6 फीसद की कमी हादसों में

- क्लास में लर्निग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले होंगे शामिल

- एक घंटे चलेगी क्लास, पढ़ाया जाएगा यातायात का पाठ

- रोजाना 50 से अधिक स्टूडेंट्स होंगे इस क्लास में

LUCKNOW:

रोड एक्सीडेंट की बढ़ती संख्या पर रोक लगाने के लिए परिवहन विभाग ने एक नया कदम उठाया है। इसके अंतर्गत अब आरटीओ ऑफिस में क्लास लगाकर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। यही नहीं क्लास में आने वालों से शपथ पत्र भरवाया जाएगा कि वे हमेशा ट्रैफिक रूल का पालन करेंगे। इसके लिए आरटीओ ऑफिस में क्लास रूम बनाया जा रहा है। वहीं क्लास लेने की जिम्मेदारी एक कंपनी के पदाधिकारियों को दी जाएगी, जिसका चयन विभाग करेगा।

नए नियमों की जानकारी

इस प्रोग्राम की शुरुआत ट्रांसपोर्ट नगर आरटीओ ऑफिस से होगी। इस क्लास में शामिल होने वाले जहां आसानी से डीएल के लिए होने वाले एग्जाम को पास कर सकेंगे, वहीं उन्हें नए ट्रैफिक रूल की जानकारी भी हो जाएगी।

1 घंटे की होगी क्लास

परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह क्लास 1 घंटे की होगी। इस क्लास में वही शामिल हो सकेंगे जिन्होंने लर्निग डीएल के लिए आवेदन किया है। गौरतलब है कि लर्निग डीएल के लिए होने वाले एग्जाम में 16 प्रश्न पूछे जाते हैं।

मिलेंगी कई जानकारी

इस क्लास में रोड पर वाहन किस स्पीड में चलाना चाहिए। डिजिटल बोर्ड पर वाहन चलाने का तरीका, किन कारणों से एक्सीडेंट होते हैं आदि की विस्तार से जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्हें यह भी बताया जाएगा कि वाहन चलाते समय किस तरह की गलतियों पर उन्हें कितना जुर्माना भरना होगा।

रोड एक्सीडेंट में कमी लाने के लिए आरटीओ ऑफिस में 1 घंटे की क्लास चलाने की तैयारी की जा रही है। इस क्लास में कंपनी के लोग यातायात नियमों की जानकारी देंगे।

विनय कुमार सिंह

अपर परिवहन आयुक्त, आइटी सेल

इसे भी जानें

- 2017 से 2018 में 10 फीसद अधिक एक्सीडेंट

- 2018 तुलना में इस साल अब तक 2123 लोग एक्सीडेंट में मारे गए

2018 में प्रदेश में एक्सीडेंट

कुल रोड एक्सीडेंट- 42,568

एक्सीडेंट में प्रभावित- 51920

एक्सीडेंट से मौत- 22956

यह साल रहा कुछ बेहतर

2018 की तुलना में इस साल रोड एक्सीडेंट में 2.6 फीसद की कमी आई है। कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के आंकड़े के अनुसार 2017 से 2018 के बीच एक्सीडेंट 10 फीसद बढ़े थे। अपर परिवहन आयुक्त रोड सेफ्टी गंगाफल ने बताया कि एक्सीडेंट रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।