मुंबई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपनी एक्ट्रेस पत्नी काजोल और बेटी न्यासा की सेहत से जुड़ी अफवाहों का खंडन करते किया है। देवगन ने ट्विटर पर बताया कि उनकी वाइफ और डॉटर बिल्कुल ठीक हैं। तानाजी स्टार का यह ट्वीट एक मीडिया रिपोर्ट के बाद आया है जिसमें दावा किया गया था कि न्यासा में COVID-19 के लक्षण नजर आये थे जिसके चलते काजोल उनको अस्पताल ले गयी थीं। अजय ने अपने ट्वीट में लिखा पूछने के लिए धन्यवाद, पर काजोल और न्यासा बिल्कुल ठीक हैं। उनकी हेल्थ के बारे में अफवाहें निराधार, झूठ और पूरी तरह गलत हैं।

कई फिल्में हैं रिलीज के लिए तैयार

हाल ही में सुपरहिट फिल्म ताना जी में काजोल के साथ नजर आ चुके अजय की कई फिल्में फ्लोर पर हैं और रिलीज होने के लिए रेडी हैं। वे जल्द अपनी नई मैदान में दिखाई देंगे, जो भारतीय फुटबॉल के सुनहरे युग पर बेस्ड है। इस फिल्म में वे लीजेंडरी फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की लाइफ से इंस्पायर्ड है। अमित रविन्द्रनाथ शर्मा के डायरेक्शन में बनने वाली मैदान 27 नवंबर, 2020 को सिनेमाघरों में आने वाली है। इसके बाद उनकी भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया भी आ रही है, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध की बैकग्राउंड पर बनी एक देशभक्ति की फिल्म है। वे साउथ की ग्रैंड फिल्म RRR में भी नजर आयेंगे जिसमें आलिया भट्ट भी काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे रिलीज के लिए तैयार फिल्म अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म सूर्यवंशी में भी सिंघम करेक्टकर का कैमियो करते नजर आयेंगे।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk