-परिवहन विभाग ने किया दस से ज्यादा वाहनों का चालान, वसूला जुर्माना

ALLAHABAD: सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ रहें छोटे और बड़े वाहनों के खिलाफ बुधवार को अभियान चलाया गया। परिवहन विभाग की ओर से सिटी के विभिन्न एरिया में चलाए गए अभियान में कई ऐसे वाहनों का चालान किया गया, जो नियमों की अनदेखी कर फर्राटा भर रहे थे। किसी के पास लाइसेंस नहीं था तो किसी ने वाहन का पंजीयन नहीं करा रखा था।

नहीं था लाइसेंस

परिवहन विभाग के एआरटीओ आरपी सिंह के नेतृत्व सिटी के विभिन्न चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। सर्वप्रथम चेकिंग अभियान लोकसेवा आयोग से शुरू हुआ। जिसमें टीम ने कुल दस वाहनों का चालान किया। इसमें ऐसे वाहन शामिल थे। जिनके पास लाइसेंस नहीं था, वाहन में पंजीयन संख्या, ओवर लोड, रूल्स फॉलो न करना आदि कमी पाएगी। वहीं नैनी में चले इस अभियान के दौरान टीम ने छोटे- बड़े वाहनों को मिलाकर कुल तीन का चालान किया। इसी क्रम में झूंसी में चले अभियान में टीम ने करीब चार से अधिक वाहनों से रूल्स को फालो न करने पर राजस्व शुल्क की वसूली की। इस प्रकार टीम ने अभियान चलाकर कुल पच्चीस हजार रूपए से अधिक की राजस्व वसूल किया।