- मास्टरमांइड आस मोहम्मद समेत सात बदमाश पकड़े

- बदमाशों से लूटे गए 12 लाख रुपए किए बरामद

MEERUT: पुलिस के गले की फांस बना पराग डेयरी लूटकांड में पुलिस अब खुलासे तक पुलिस पहुंच गई है। इस सनसनीखेज वारदात को दौराला के साबू गैंग ने अंजाम दिया था। पुलिस ने साबू के भतीजे समेत सात बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 लाख की नगदी बरामद कर ली है। बाकी रकम की बरामदगी को पकड़े गए आरोपियों को साथ लेकर ताबड़तोड़ दबिशें डाली जा रही हैं।

ये है मामला

13 जुलाई को गगोल रोड पर पराग डेयरीकर्मियों से बदमाशों ने 41 लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस जांच में पता चला कि वारदात में खेड़ा बलरामपुर के भी दो युवक शामिल थे। दोनों युवकों को पकड़कर बाकी सात बदमाशों तक पुलिस पहुंच गई। तीन बदमाशों को पुलिस ने जम्मू के कटरा से गिरफ्तार किया। इनके अलावा भी बदमाश पकड़े गए हैं।

साबू गैंग ने दिया अंजाम

सूत्रों का दावा है कि वारदात को दौराला के साबू गैंग ने अंजाम दिया था। साबू इस समय मेरठ जेल में है, उसके भतीजे आस मोहम्मद के नेतृत्व में लूटपाट की गई थी। लूट के दौरान गाड़ी पंचर होने पर बदमाश बॉक्स की रकम को बोरे में भरकर बाइक से फरार हुए थे।

जंगल में फेंकी बंदूक

जंगल के रास्ते से बदमाश मुजफ्फरनगर पहुंच गए थे। वहां जाकर लूट की रकम का बटवारा हुआ था। सभी के हिस्से में करीब छह-छह लाख रुपये आए, खाली बॉक्स और सिक्योरिटी गार्ड से लूटी बंदूक को रेड़ा बस्ती के जंगल में फेंक दी थी। पुलिस टीम ने सोमवार को रेड़ा बस्ती के जंगल को खंगाला, लेकिन बंदूक और बॉक्स नहीं मिले थे। सभी बदमाश मुजफ्फरनगर से अलग-अलग हो गए थे।

जेल में लिखी गई पटकथा

लूट की पटकथा मेरठ जेल में लिखी गई थी। दौराला का रहने वाला कुख्यात साबू जेल में है। बाहर उसके गैंग को लीड भतीजा आस मोहम्मद कर रहा है। आस मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि साबू ने ही जेल में पराग का कैश के बारे में जानकारी दी थी।

हुआ था दिन तय

आसमोहम्मद ने सोमवार को लूट की योजना इसलिए बनाई गई थी क्योंकि सोमवार को दो दिन कैश हो जाता है। हालांकि इससे पहले सोमवार को भी कैश लूटने की योजना थी।

सुबह से ही की थी रेकी

13 जुलाई को सुबह से ही बदमाश गगोल रोड पर पहुंच गए थे। आस मोहम्मद ने गांव के जिन नये लड़कों को लगाया गया था। उन पर हथियार की व्यवस्था नहीं थी। उन लोगों ने खेतों से ही पेड़ों के डंडे तोड़ लिए थे। कुछ ने तो हाथों में सरिए लिए हुए थे।

कर्मचारी ने दी थी जानकारी

साबू को केश की जानकारी डेयरी के रिटायर्ड कर्मचारी ने दी थी। पुलिस ने सर्विलांस से पड़ताल कर मुखबिरी करने वाले रिटायर्ड कर्मचारी के बारे में जानकारी जुटाई। उससे पकड़ने के बाद उससे जुड़े लोगों को उठाया। जिसमें दो बदमाश खेड़ा बलरामपुर के रहने वाले हैं।

पीसीओ के सहारे करते थे वार्ता

एक नये मोबाइल और सिम को सेंटर बनाकर बदमाश पीसीओ के सहारे एक दूसरे से वार्ता कर रहे थे। उसके सहारे पुलिस जम्मू के कटरा में घूम रहे बदमाशों तक पहुंच गई। जिन्हें गिरफ्तार कर लूट की बारह लाख रकम बरामद की।

नहीं मिली बंदूक

लूट के दौरान छीनी गई गार्ड की बंदूक अभी तक पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। बताया गया था कि उसे अछरोड़ा के जंगल में बदमाश फेंककर फरार हो गए थे।

बॉक्स

वैष्णों देवी यात्रा पर गए

बदमाश लूटपाट के बाद जम्मू के कटरा में मां वैष्णो देवी की यात्रा करने के लिए गए थे। पुलिस ने कटरा के एक होटल से उन्हें पकड़ लिया। उनके कब्जे से छह लाख की रकम बरामद की। उसके बाद खेड़ा बलरामपुर के बदमाशों के कब्जे से छह लाख बरामद हुए हैं। अभी 29 लाख रकम की रिकवरी करनी बाकी है।