- नगर निगम ने शुरू किया 'स्वच्छता ही सेवा' विशेष सफाई अभियान

- सिगरा-महमूरगंज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने की रोड की सफाई

>varanasi@inext.co.in

VARANASI

'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत नगर निगम ने शहर के वार्डो में शनिवार से विशेष सफाई अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से अभियान का आगाज करने का लाइव टेलीकास्ट किया गया। निगम के प्रधान कार्यालय और पांचों जोनल ऑफिसों पर अफसरों और कर्मचारियों ने इसका सजीव प्रसारण देखा। नगर आयुक्त डॉ। नितिन बंसल ने बताया कि 'स्वच्छता ही सेवा' विशेष सफाई पखवारा गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान शहर के प्रमुख चौराहों, गलियों, खाली प्लाटों, पार्को, नाले-नालियों की सफाई और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, फॉगिंग, मलबा उठान व सीवर की बड़े पैमाने पर सफाई कराई जाएगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी और सभी जोनल अधिकारी इस विशेष अभियान की मॉनीटरिंग करेंगे।

चार जोन में बांटा गया

वहीं सिगरा-महमूरगंज व्यापार मंडल की ओर से शनिवार को सिगरा-महमूरगंज मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान नगर निगम के सफाईकर्मी, क्षेत्रीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और स्वयंसेवी संस्थाओं ने भागीदारी की। व्यापार मंडल के संरक्षक संजीव सिंह 'बिल्लू' ने बताया कि मार्ग को चार जोन में बांटकर सफाई की गई। अभियान में शोभनाथ मौर्य, शैलेश गुप्ता, सौरभ सिंह मुन्ना, सिन्धु सोनकर, मनीष यादव, नितेश मेहरोत्रा, विमल मेहरोत्रा, मधुप सिंह, सुधीर जायसवाल, आकाश श्रीवास्तव, मनोज सोनकर, शंकर अग्रवाल, अनूप श्रीवास्तव, अनुभव सिंह, दीपक गुप्ता, दीपक गोंड़, पंकज पटेल आदि शामिल थे।