- 01 करोड़ का बजट मिला

- 20 लाख से बनेगा एक लॉज

- 04 लाख लेडीज को होगा फायदा

यह सुविधाएं मिलेंगी

- लॉज तीन सेक्शन में डिवाइड होंगे

- डाइनिंग एरिया

- एसी रूम होंगे

- रिलेक्स करने को बेड भी होंगे

--------------------

- स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम सिटी के प्रमुख मार्केट प्लेसेस में बनाएगा

- सितंबर से लॉज का निर्माण शुरू होगा, इमरजेंसी में लेडीज कर सकेंगी इनका इस्तेमाल

अंकित चौहान, बरेली : सिटी को स्मार्ट बनाने में जुटी शहर की सरकार लेडीज के लिए भी खास सुविधाएं लेकर आ रही है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम सिटी के अलग-अलग एरिया में लेडीज के लिए सी-लॉज बनाएगा। मार्केटिंग या अन्य कामों के लिए घर से निकली लेडीज यहां रिलेक्स करने के साथ बेबी को ब्रेस्ट फीडिंग भी करा सकेंगी। सी लॉज की कार्य योजना तैयार कर ली गई है। सितंबर से लॉज का निर्माण भी शुरू कर दिया जाएगा।

यहां से एडॉप्ट किया आइडिया

पिछले साल लखनऊ में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर मीटिंग हुई थी। जिसे प्रदेश भर के अफसरों ने अटेंड किया था। मीटिंग में अलीगढ़ नगर निगम ने सी-लॉज का आइडिया पेश किया। अलीगढ़ में सी-लॉज का निर्माण फॉरेन कंट्रीज की तर्ज पर कराया गया है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े सीनियर अफसरों ने दूसरे नगर निगम को भी यह आइडिया एडॉप्ट करने की सलाह दी। इसके बाद बरेली नगर निगम ने सी-लॉज का निर्माण कराने का प्रस्ताव भेजा था, जिसको मार्च में मंजूरी मिल गई थी।

20 लाख से बनेगा एक सी-लॉज

नगर निगम ने सिटी के प्रमुख स्पॉट की पहचान कर कार्य योजना तैयार की। इसके बाद सी-लॉज की खासियत स जेुड़ी इंफॉर्मेशन की जानकारी जुटा कर बजट का प्रस्ताव भेजा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद एक सी लॉज का बजट 20 लाख रुपए फिक्स किया गया।

यहां बनेंगे सी लॉज

सिटी में के जिन एरिया में लेडीज का ज्यादा आना-जाना होता है, उन स्थानों पर सी-लॉज बनाने का फैसला हुआ है। इनमें रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन, सैटेलाइट, इंद्रा मार्केट, घंटाघर और सिलेक्शन प्वाइंट चौराहे पर इनका निर्माण कराया जाएगा।

यह फायदा होगा

घरेलू कामकाज के लिए लेडीज को अक्सर बच्चों को साथ लेकर मार्केट में जाना पड़ता है। ऐसे में इमरजेंसी में छोटे बच्चों को ब्रेस्ट फीडिंग कराने के लिए उन्हें अपने परिचितों के यहां जाना पड़ता था। सी लॉज बन जाने से वे यहां रिलेक्स करने के साथ बच्चों को ब्रेस्ट फीडिंग भी करा सकती हैं।

लेडीज होंगी तैनात

सी-लॉज में एक समय में कई लेडीज को इंट्री नही दी जाएगी। सी-लॉज में दो सेक्शन बनाए जाएंगे, जिसमें दो लेडीज को ही एक साथ एंट्री दी जाएगी। इसकी निगरानी के लिए निगम की ओर से दो महिला कर्मचारियों को यहां तैनात किया जाएगा।

वर्जन

स्मार्ट सिटी के तहत अगले माह से सिटी में लेडीज की सुविधा के लिए सी-लॉज का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए एक करोड़ का बजट भी मिल हो गया है।

ईश शक्ति कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त।