कानपुर। दिग्गज भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी की पत्नी साक्षी ने हाल ही में अपना 30वां बर्थ डे सेलीब्रेट किया। साक्षी ने काफी धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया। इस बर्थ डे पार्टी में धोनी और साक्षी के दोस्त आए थे। यही नहीं कुछ भारतीय क्रिकेटर्स भी इस पार्टी का हिस्सा बने। इनमें से एक क्रिकेटर वो है जिसने धोनी और साक्षी को मिलवाया। जी हां अक्सर आप लोगों ने माही की लव स्टोरी पढ़ी और सुनी होगी मगर पहली बार पता चला कि इस लव स्टोरी के पीछे एक भारतीय क्रिकेटर का हाथ था। जी हां साक्षी ने इस पार्टी में आए उस क्रिकेटर के साथ फोटो खिंचवाई और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर धन्यवाद दिया।

यह भारतीय खिलाड़ी लाया था धोनी और साक्षी को करीब,अब हुआ खुलासा

यह क्रिकेटर लाया दोनों को करीब

दरअसल साक्षी को धोनी के करीब लाने वाला कोई और नहीं बल्कि क्रिकेटर राॅबिन उथप्पा हैं। साक्षी ने उथप्पा के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'इस शख्स को धन्यवाद जिसकी वजह से मैं और माही आज साथ-साथ हैं। राॅबिन और शीतल आपसे मिलकर अच्छा लगा। इस पार्टी में आने के लिए दोनों का शुक्रिया। और शीतल आप हमेशा की तरह हाॅट लग रही।' आपको बता दें शीतल क्रिकेटर राॅबिन उथप्पा की वाइफ हैं। खैर साक्षी के इस थैंक्यू नोट के चलते माही के फैंस को यह पता चल गया कि उनकी लव गुरु कौन था। धोनी और साक्षी ने साल 2010 में शादी की थी। यही नहीं उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम जीवा है।

फिलहाल टीम से बाहर हैं माही

भारतीय टीम से बाहर चल रहे धोनी अपनी पत्नी की बर्थडे पार्टी में नजर आए थे। माही को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई है। इसकी वजह है माही का 2018 में खराब रिकाॅर्ड। धोनी ने इस साल 19 मैचों में मात्र 275 रन बनाए हैं। यही नहीं उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी नहीं निकला। उनका हाईएस्ट स्कोर 42 रन रहा। माही पिछले काफी समय से अपनी फाॅर्म को लेकर जूझ रहे हैं। भारतीय टीम के लिए यह इसलिए भी चिंता की बात है क्योंकि कुछ महीनों बाद ही वर्ल्ड कप है।

यह भारतीय खिलाड़ी लाया था धोनी और साक्षी को करीब,अब हुआ खुलासा

अगले साल ही मिल पाएगा मौका

विंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर होने के बाद धोनी इस साल क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी-20 टीम में धोनी है नहीं और टेस्ट में वह पहले से संन्यास ले चुके हैं। अब बची वनडे बात तो, तीन वनडे मैचों की सीरीज 12 जनवरी से शुरु होगी। तब जाकर धोनी टीम इंडिया के साथ जुड़ पाएंगे।

पहली बार टीम से बाहर किए गए धोनी अगले साल ही खेल पाएंगे क्रिकेट, जानें क्यों हुए 'ड्रॉप'

आज ही के दिन धोनी ने खेली थी वो पारी, जिसके बाद कोई उन्हें टीम से नहीं निकाल पाया

Cricket News inextlive from Cricket News Desk