features@inext.co.in
KANPUR: इन दिनों प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं। दोनों की शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। खबरों के मुताबिक प्रियंका और निक की शादी का फंक्शन 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक जोधपुर में होगा। पिछले दिनों उनका प्री-ब्राइडल शावर भी हुआ था और अब ये भी सामने आ गया है कि कौन-कौन उनकी शादी में मेहमान होगा। सबसे बड़ा नाम सलमान खान का है। 
मनमुटाव के बाद मिलेगा न्योता
प्रियंका के मेहमानों की लिस्ट में सलमान खान का नाम शामिल होना सबसे दिलचस्प है क्योंकि पिछले दिनों प्रियंका ने सलमान की फिल्म छोड़ दी थी। इसके बाद दोनों के रिश्तों में मनमुटाव आने की खबरें आई थीं। गेस्ट लिस्ट में बॉलीवुड के जिन दोस्तों को शामिल किया गया है, वो हैं सलमान खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, फरहान अख्तर और सिद्धार्थ रॉय कपूर शामिल हैं। 
नक ने 100 मेहमानों को दिया न्योता
बताया गया है कि प्रियंका और निक जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में सात फेरे लेंगे। गेस्ट लिस्ट के मुताबिक शादी में 1500-2000 शामिल हो सकते हैं। वेडिंग इन्विटेशन नवंबर मिड में भेजे जाएंगे। तीन दिन के फंक्शन में सिर्फ बेहद करीबी लोग शामिल होंगे. निक की तरफ से भी शादी में 100 मेहमानों को न्योता गया है। 
इसलिए कर रहीं हैं निक से शादी 
न्यूयॉर्क में दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा, 'मैं ऐसे इंसान को जीवनसाथी के तौर पर चुनना चाहती थी, जो मेरी इज्जत करे। इसका मतलब ये नहीं कि वो मेरे लिए कॉफी बनाए।  लेकिन कोई ऐसा जो मेरे द्वारा जिंदगी में की गई मेहनत को समझे और उसकी इज्जत करे।' प्रियंका के लिए इज्जत और विश्वास रिलेशनशिप के लिए बेहद जरूरी फैक्टर्स हैं। वे कहती हैं, 'जब ऐसा होता है तो सब कुछ आसान हो जाता है। आपके रिश्ते में भरोसा होना ही चाहिए। मेरा मानना है कि इससे कम में किसी को संतुष्ट नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा ना मिले तो शादी नहीं करनी चाहिए। मुझे अपने पार्टनर में ये सब चीजें मिली, इसलिए मैं निक संग शादी कर रही हूं।' 

प्रियंका-निक की शादी की गेस्ट लिस्ट में बॉलीवुड से ये सेलेब्रिटी शामिल!

निक ने 100 मेहमानों को दिया न्योता

ये भी पढें:  ऐसा है जाह्नवी-खुशी के साथ भाई अर्जुन कपूर का रिश्ता

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk