लखनऊ (एएनआई)। समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने रविवार सुबह लखनऊ में पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के 82 वें जन्मदिन को उनके आवास और पार्टी कार्यालय के बाहर मनाया। मुलायम सिंह के आवास के आसपास के क्षेत्र को उनके जन्मदिन पर पोस्टर शुभकामनाओं से सजाया गया है। पार्टी के कार्यकर्ता अपने नेता को बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में सपा मुख्यालय पर पहुंचे है। इस खास अवसर पर सपा नेता अरमान खान ने एएनआई को बताया कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) हमारी प्रेरणा हैं, उन्होंने मानवता और समाजवाद के लिए अपना पूरा जीवन बलिदान कर दिया है। वह एक आदर्श लोक सेवक का एक जीवंत उदाहरण है।


अखिलेश यादव यूपी के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे
सपा नेता ने यह भी कहा कि मुलायम सिंह यादव के मार्गदर्शन में, अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा, 2022 के चुनाव को लेकर आज मैं फिर से कहना चाहता हूं कि मुलायम सिंह यादव के मार्गदर्शन में हमारे नेता अखिलेश यादव एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट करते हुए यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।
अपने नेता के 82 वें जन्मदिन पर दीं शुभकामनाएं
इस बीच समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने अपने नेता के 82 वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। समाजवादी पार्टी के जनक पूज्य नेताजी मुलायम सिंह यादव को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। नेताजी के आशीर्वाद से हम सब मिलकर सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष जारी रखते हुए समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए दृढ़ हैं। इसके साथ ही नेताजी की दीर्घायु और स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।

National News inextlive from India News Desk