यह हैं मस्तीभरे पल
सानिया ने खिताब जीतने की खुशी जाहिर करने के बाद मार्टिना हिंगिस के साथ कुछ मस्तीभरे पल बिताए। उन्होंने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस फोटो में सानिया ने काले रंग की फुल स्लीव्ज की ड्रेस पहनी है और वह कैप लगाए हुए हैं। सानिया ने साइकिल रिक्शा चलाती हुई अपनी फोटो शेयर की जिसमें पीछे मार्टिना हिंगिस आराम फरमाते हुए बैठी हैं। इस फोटो को ट्वीट करते हुए सानिया ने लिखा कि, 'यह मेरा काम करने का दिन है और हिंगिस का आराम करने का। हम दोनों प्रैक्टिस के लिए जा रहे हैं।'


आसानी से आत्मसमर्पण
भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने खिताबी सफलता का क्रम जारी है। अपने इस क्रम में इस जोड़ी ने एक और बड़ा खिताब अपने नाम कर लिया है। शीर्ष वरीयता प्राप्त सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने इरिना कैमिला बैगू और मोनिका निकुलेस्कू की जोड़ी को 6-2, 6-3 से हराया। गैरवरीयता प्राप्त रोमानियाई जोड़ी इंडो-स्विस जोड़ी के सामने कोई चुनौती नहीं पेश कर पाई और उसने आसानी से आत्मसमर्पण कर दिया। इस वर्ष मार्च में जोड़ी बनाने के बाद से सानिया और हिंगिस की जोड़ी का यह सातवां खिताब है। इस दौरान इस जोड़ी ने लगातार दो ग्रैंड स्लैम खिताब (विम्बल्डन और यूएस ओपन) अपने नाम किए। इस साल यह जोड़ी विंबलडन और अमेरिकी ओपन भी जीत चुकी है।

inextlive from Sports News Desk

 

inextlive from News Desk