शहर को सेनेटाइज करने में जुटे सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम के अधिकारियों पर मांगों को न सुनने और नौकरी से निकालने की धमकी देने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि ग्लब्स और सेनिटाइजर की मांग करने पर उनके साथ मारपीट की गई। कर्मचारियों ने नगर निगम परिवहन कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया और परिवहन इंस्पेक्टर को बर्खास्त करने की मांग की। सफाईकर्मी अनिल कुमार पटेल ने पम्प निरीक्षक विनय चंद द्विवेदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि हम सभी कर्मचारी जब भी ग्लब्स, वर्दी या सेनिटाइजर की मांग करते हैं, तो उक्त अधिकारी गाली गलौज से बात करते हैं। नौकरी से निकालने की धमकी भी दी जाती है। कर्मचारियों ने मांग की है कि इस दु‌र्व्ययवहार के कारण हम ज्यादा दिन कार्य नहीं कर पाएंगे। हमसे बदसलूकी करने वाले इंस्पेक्टर को तत्काल बर्खास्त किया जाए