मुंबई (पीटीआई)। फिल्म निर्माता संजय गुप्ता ने बुधवार को अपनी आगामी फिल्म "रक्षक" की स्क्रिप्टिंग शुरू कर दी, जो एक सुपरहीरो के इर्द-गिर्द घूमती है। पिछले दिसंबर में, गुप्ता ने घोषणा की कि उनके प्रोडक्शन बैनर, व्हाइट फेदर फिल्म्स, ने ग्राफिक उपन्यास "रक्षक - ए हीरो ऑन अस" के राइट्स खरीद लिए हैं। रक्षक एक काॅमिक सुपरहीरो है जो लोगों की रक्षा करता रहता है। अभी तक इसे सिर्फ बच्चे किताबों में पढ़ते थे, अब यह बड़े पर्दे पर भी दिखाई देगा।
टि्वटर पर शेयर की तस्वीरें
निर्देशक संजय गुप्ता ने 'रक्षक' की स्क्रिप्टिंग लिखते हुए कुछ तस्वीरें टि्वटर पर शेयर की। इसमें आप देखेंगे कि संजय अपने लैपटॉप पर "रक्षक" की कहानी लिखने जा रहे हैं। तस्वीर शेयर कर संजय ने कैप्शन दिया, 'और यह शुरू हो गया है।' फिल्म की स्क्रिप्ट संजय गुप्ता, चेतन नायडू और शमिक दासगुप्ता मिलकर लिख रहे हैं।


शूटआउट फ्रेंचाइजी से फेमस हुए संजय गुप्ता
पिछले महीने, निर्देशक ने घोषणा की कि उन्होंने "शूटआउट" फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म का पहला ड्राॅफ्ट समाप्त कर दिया है। पहली फिल्म "शूटआउट एट लोखंडवाला" में अपूर्व लाखिया द्वारा अभिनीत किया गया था और संजय दत्त, विवेक ओबेरॉय, सुनील शेट्टी ने अभिनय किया था। यह 2007 में रिलीज हुई थी। इसके बाद साल 2013 में आई दूसरी फिल्म "शूटआउट एट वडाला" का निर्देशन भी गुप्ता ने किया था और इसमें जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, कंगना रनौत ने मुख्य भूमिका निभाई थी। गुप्ता वर्तमान में अपनी अगली फिल्म "मुंबई सागा" की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। गैंगस्टर-ड्रामा वाली इस फिल्म में जाॅन अब्राहम, इमरान हाशमी, जैकी श्रॉफ और शेट्टी शामिल हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk