फिल्म : सरदार उधम सिंह
कलाकार : विक्की कौशल, शॉन स्कॉट, चंदन रॉय सान्याल, अमोल और अन्य
निर्देशक : शूजीत सरकार
चैनल : ऐमज़ॉन प्राइम वीडियो
रेटिंग : तीन स्टार

क्या है कहानी
इतिहास के पन्ने पर जलियावाला बाग़ एक काले पन्ने के रूप में दर्ज है। ब्रिटिश सरकार ने हजारों लोगों की हत्या की थी। उधम सिंह का उधम सिंह बनना, नींव इससे ही पड़ी थी। भले ही ब्रिटिश सरकार को अपनी इस घृणित काम पर कभी शर्मिंदा होना लाजिमी न लगा हो, लेकिन एक भारतीय सबूत ने पूरे भारत के लिए लंदन जाकर माइकल ओ ड्वायर को गोली मार दी थी। उधम सिंह की गाथा उसी वीर सेनानी की कहानी है। भारतीय इतिहास में ऐसे कई अनसंग हीरो हैं, जो कई भगत व आजाद में खो गए। शूजित ने उसे ही सामने लाने की कोशिश की है। शूजित ने हकीकत की कहानी को सिनेमाई कलम से पूरी समझदारी व संवेदना के साथ लिखा है।

क्या है अच्छा
इस कहानी का ट्रीटमेंट वर्ल्ड क्लास व यूनिक है। हाल के वर्षों में ऐसा अंदाज़ कम देखा गया है। फ्लैश बैक से वर्तमान में जो ट्रांजिशन हैं, कमाल के हैं। बिना चीख-चिल्लाहट के कहानी का नैरेटिव इंस्पायर करता है। निर्देशक का विजन स्पष्ट है, किसी भी धर्म को नीचे दिखाने की कोशिश नहीं है। पीरियड फिल्मों में प्रॉप्स, लोकेशन, फिल्मांकन में निर्देशक व उनकी टीम की मेहनत दिखती है। विक्की का काम तो उम्दा है ही। उधम सिंह की कहानी देखते हुए हम और भी कई ऐसे आंदोलन की कहानी से वाकिफ होते जाते हैं, जिनके बारे में कम लिखा व कहा गया है।

क्या है बुरा
फिल्म की अवधि थोड़ी छोटी होती तो और प्रभावित करती।

अदाकारी
विक्की कौशल ने बड़ी शिद्द्त से अपने अभिनय से पूरी फिल्म को जीवंत किया है। इस फिल्म से उनका कद व ओहदा अब एक उम्दा नायकों की श्रेणी में आ गया। शेष कलाकारों का काम अच्छा है।

वर्डिक्ट
फिल्म स्लो है व लम्बी है, इसलिए पूरे धैर्य से देखी जाये तो बेहद उम्दा फिल्म है।

Review by: अनु वर्मा

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk