नई दिल्ली (एएनआई)। Satish Kaushik Birthday : एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर शतीश कौशिक का जन्मदिन 13 अप्रैल सोमवार को मनाया गया। फिल्म इंडस्ट्री के बड़े- बड़े एक्टर्स ने उन्हें विश किया है। बता दें कि उनका जन्म 13 अप्रैल 1956 को हुआ था। वहीं इस बार वो जन्मदिन पर 64 साल के हो चुके हैं। यहां देखिए किस एक्टर ने उन्हें कैसे विश किया।

अनुपरम खेर ने किया विश

वहीं अनुपम खेर ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'आपका दिन खुशियों से भरा हो, शांति हो। आपको जन्मदिन की बहुत- बहुत बधाई, भगवान आपको लंबी उम्र दे। हम पहली बार 1975 में दिल्ली में मिले थे। हम दोनों आज बहुत कुछ अचीव कर लिया है जीवन में और अपने काम को पूरी लगन से करने में अब भी जुटे हैं।' अनुपम खेर ने आगे कहा, 'ये दोस्ती 45 साल पुुरानी है। हम दोनों इतने साल पहले बहुत अलग ही दिखते थे। '

अनिल व शत्रुघ्न ने भी दी बधाई

अनिल कपूर ने भी उन्हें बर्थडे विश करते हुए ट्वीट किया, 'चार दशकों की दोस्ती है हमारी। बहुत सारी यादें जुड़ी हैं और ढेर सारा प्यार व सपोर्ट। आगे अभी और कई दशक आने हैं।' शत्रुघ्न सिन्हा ने भी शतीश कौशिक को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट कर लिखा, 'फैनटास्टिक, उनके पास काॅमिक टाइमिंग का बेहतरीन सेंस है।'

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk