Saturn Transit 2020 in Capricorn : 24 जनवरी को मौनी अमावस्या का पर्व है। इसी के साथ शनि राशि परिवर्त भी कर रहे हैं। शनि के धनु से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करना कई राशियों के लिए शुभ व कई के लिए अशुभ माना जा रहा है। 24 जनवरी को धनु, मकर व कुंभ राशियों पर शनि देव पर साढ़ेसाती लगने वाली है। वहीं मिथुन व तुला पर शनि देव की ढैया लगने वाली है। हालांकि इससे कुछ राशियों को राहत है जिसमें वृश्चिक, मीन व सिंह राशि शामिल हैं। वहीं वृष व कर्क के लिए शनि का राशि प्रवेश अशुभ है। इसके अलावा कन्या राशि पर कंटक लग रहा है। फिलहाल और अधिक जानने के लिए पढ़ें राशि अनुसार शनि देव के प्रभाव...

मेष राशि के लिए संघर्ष की स्थिति बनी रहेगी। समय- समय पर धन की प्राप्ति होगी व आर्थिक सफलता होते हुए भी संपत्ति का आभाव होगा। शनि का राशि परिवर्तन वृष राशि के लिए अशुभ है।

वृष राशि से शनि की ढैया खत्म हो जाएगी पर फिर भी कुछ चीजों का सामना करना पड़ सकता है। उनके लिए अपने से छोटे लोगों से अवज्ञा करने से मन अशांत रहेगा। मान- सम्मान में कमी होगी व तीर्थाटन निश प्रयोजन होने से असंतोषी एवं धर्म के प्रति आस्था होगी।

मिथुन राशि वालों पर शनि की ढ़ैया शुरु होने वाली है। उन्हें कई जगहों पर विरोध का सामना करना पड़ेगा। स्त्री को कष्ट व स्वास्थ्य में कमी और गड़बड़ी हो सकती है। कई पतियों को पत्नी का वियोग सहना पड़ सकता है। स्त्रियों के उदर विकार से कष्ट होगा।

कर्क राशि वालों के लिए भी शनि का मकर में प्रवेश करना अशुभ है। इस राशि वालों को आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी और आय में वृद्धि होगी लेकिन दुख और कलह से चित्त अशांत रहेगा।

सिंह राशि वालों को शनि के कंटक से मुक्त कहा जा रहा है। इसलिए शनि का राशि परिवर्त शुभ माना जा रहा है। उनको यश, कीर्ति तथा कार्य में लाभ व सफलता मिलेगी। रोगों से छुटकारा मिलेगा एवं स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अनेक तरह के उत्तम भोगों की प्राप्ति होगी। शत्रु पक्ष हार जाएगा।

कन्या राशि वालों को शनि की ढैया से मुक्ति मिल जाएगी व कंटक शुरु हो जाएगा। उनके लिए परिश्रम एवं संघर्ष से कार्य में सफलता संभव है। सुसंगत से बुद्धि विवेक नष्ट हो सकता है। धर्म पत्नी से संबंध तनाव की स्थिति तक जा सकते हैं पर आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तुला राशि में भी शनि की ढैया लगने वाली है। इस राशि वालों को सामाजिक असहयोग एवं विरोध प्राप्त होगा। आर्थिक अभाव प्रबल रूप ले सकता है। नौकरी वर्ग के लोगों को स्थान परिवर्तन संभव है और संघर्ष की स्थिति बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों को शनि के राशि परिवर्त का ज्यादा दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा। वृश्चिक राशि वाले शनि की साढ़े साती से मुक्त हो जाएंगे हालांकि फिर भी उनको कुछ धैर्य रखना होगा। दरअसल कभी- कभी चिंता की अधिकता और असफलता से कष्ट हो सकता है।

धनु राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती लग जाएगी। वालों को स्थान परिवर्तन की बहुत अधिक समस्याओं का कुसंगति के कारण बुद्धि व विवेक नष्ट होगा। धर्म पत्नी से संबंध तनाव की स्थिति तक जा सकते हैं।

मकर राशि वालों पर भी शनि की साढ़ेसाती शुरु हो जाएगी। अतः सुख- दुख समान रूप से चलते रहेंगे। मानसिक शक्ति कमजोर होगी। जीवन साथी व परिवार के सदस्य से विवाद होगा।

कुंभ राशि वालों शनि के राशि परिवर्तन से सावधान रहना होगा क्योंकि इन पर साढ़ेसाती लगने वाली है। को विभिन्न तरह के कष्ट प्राप्त होते रहेंगे। अशोक दशा वालों को संतान के प्रति विशेष चिंता रहेगी। संतान पक्ष को व्याधियों से कष्ट होगा और पत्नी से मनमुटाव होगा।

मीन राशि लंबी बीमारी से ग्रस्त लोगों को स्वास्थ्य लाभ होगा। नए पद एवं अधिकार भी प्राप्त होंगे। पत्नी पति से सहयोग मिलेगा व धन की प्राप्ति होगी। इस्त्री एवं संतान का सुख प्राप्त होगा। इसके साथ ही अचानक से धन लाभ भी हो सकता है।

- ज्योतिषाचार्य पंडित दीपक पांडेय