शनि 6 सितम्बर से मार्गी होने वाले हैं। 27 अगस्त से मंगल भी मार्गी हैं। ऐसे में दोनों ग्रहों के मार्गी होने से विश्वस्तर मे हो रही तबाही के घटनाक्रम रुकेंगे। आंदोलन, विरोध और आतंकवादी घटनाओं मे कमी आएगी। अग्निकांड, भूकम्प और भूस्खलन की घटनाएं रुकेंगी। मारकाट, हत्या और दुर्घटनाएं भी कम होंगी। राहत वाली बात ये है कि मंहगाई दर मे कमी आएगी।
आइए ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीपति त्रिपाठी से जानते हैं कि दोनों ग्रहों के मार्गी होने से आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष
कर्मक्षेत्र में मान—सम्मान अधिकार में बढ़ोत्तरी का योग। पदोन्नति, राज्यकृपा का योग। शुभ समय, श्रेष्ठ परिणामों मे बढ़ोत्तरी का योग।
वृषभ
भाग्यपक्ष बलवान होगा। जीवनसाथी, परिवार, व्यापार में सहयोगियों से मदद मिलेगी, लम्बित प्रकरणों का निराकरण होगा।
मिथुन
जटिल पारिवारिक समस्याओं का निराकरण प्राप्त होगा। आर्थिक समस्याओं सहित अन्य विवादों मे भी सफलता प्राप्ति के योग हैं।
कर्क
राज्यपक्ष, दैनिक रोजगार और पारिवारिक कार्यों में सफलता के योग हैं। नौकरी, शिक्षा और साक्षात्कार आदि में सफलता के योग हैं।
सिंह
रोग, ऋण और शत्रु द्वारा भाग्योदय का योग है। विवादित मुकदमों में श्रेष्ठ सफलता के योग हैं, शुभ समय।
कन्या
नवीन रोजगार, किसी भी तरह के साक्षात्कार तथा विवादित कार्यों में सफलता के योग हैं।
तुला
समाज और जनता मे अधिकार वृध्दि का योग है। भूमि, भवन और वाहन आदि के कार्यों में सफलता और लाभ के योग।
वृश्चिक
सेना, पुलिस, खेलकूद और जोखिमपूर्ण क्षेत्र में कार्य करने वालों के लिए महत्वपूर्ण सफलता का योग है। विशेष मिशन में सफलता का योग है।
धनु
भूमि, संतान, शिक्षा और किसी मुकदमे में लाभ का योग। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग।
मकर
सामाजिक मान—सम्मान और अधिकार वृध्दि का योग। संगठन या सरकार से विशेष पद प्राप्ति के योग, नौकरी में अधिकार वृध्दि के योग।
कुम्भ
कर्मक्षेत्र और परिवार से जुड़ा विवाद खत्म होगा। व्यर्थ के विवाद सुलझेंगे। बाहरी क्षेत्रों के प्रवास का योग, आमदनी के स्त्रोतों में वृध्दि का योग।
मीन
भूमि, भवन, खेती—किसानी आदि से धन वृध्दि के योग, भाग्यपक्ष विशेष लाभ देगा, शुभ समय।
भूलकर भी शनिवार को ना करें ये 9 काम, झाड़ू खरीदने से आती है दरिद्रता
कुंडली में शनि के भाव अनुसार करें ये उपाय, बनी रहेगी शनि देव की कृपा
Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk