डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए

जानकारी के मुताबिक सउदी अरब में एक बड़ा अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला के पैर के तलवे में सींग निकल आए हैं। महिला का का दर्द से बुरा हाल है। वह दिन रात परेशान रहती है। वहीं महिला के पैर में सींग निकलने वाली इस हैरतंगेज बात को सुनकर हर कोई शॉक्ड हो रहा है। यहां तक की डॉक्टर भी इस पहेली को सुलझाने में असफल हो रहे हैं। जिससे इस वजह से वह इस महिला का इलाज भी नहीं कर रहे हैं। सबसे खास बात तो यह है कि इस मामले में कुछ डॉक्टर इसे कैंसर का रूप बता रहे हैं तो कुछ इसे कोई नई बीमारी बताकर हाथ खड़े कर रहे हैं। वहीं कुछ डाक्टर्स का मानना है कि यह छेदा धातु के छोटे टुकड़े शरीर में जाने से हुआ है। हालांकि अभी डॉक्टर किसी निश्चित परिणाम तक नहीं पहुंचे हैं।

दर्द से महिला का बुरा हाल

वहीं इस अनोखी परेशानी से पीड़ित महिला के परिजन भी काफी परेशान हैं। महिला के बेटे का कहना है कि उसकी मां को बहुत दर्द हो रहा है। वह पूरी रात सो नहीं पाती है। तलवे में सींग होने से वह चल भी नहीं पाती हैं। यहां के कई बड़े डॉक्टर्स को दिखाया लेकिन सबने हाथ खड़े कर दिए। कोई ऑपरेशन करने को नहीं तैयार हो रहा है। उसका कहना है कि अब तो बस उसे इंतजार है कि कोई डॉक्टर किसी तरह उसकी मां को इस दर्द से निजात दिला दे। उनका ऑपरेशन करके ये सींगे उनके तलवे से निकाल दे। उसका कहना है कि कुछ साल पहले यह काफी छोटी थीं, लेकिन अब वक्त के साथ साथ यह काफी तेजी से बढ़ती जा रही हैं।

Hindi News from Bizarre News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk