महिला ने अवैध संबंध बनाने का कर रहा था प्रयास
स्कूल संचालक ने तीन साथियों के साथ दिया घटना को अंजाम
Meerut। एक 52 वर्षीय स्कूल संचालक ने महिला पर तेजाब उड़ेला था। पुलिस ने स्कूल संचालक समेत तेजाब उड़ेलने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके पास से तेजाब की खाली बोतल भी बरामद की। एसएसपी अखिलेश कुमार ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।
गुरुवार शाम उड़ेला तेजाब
बताते हैं कि पीडि़त महिला एक मॉल में रोटेशन गार्ड की नौकरी करती है। बीती गुरूवार की शाम को शताब्दी नगर सेक्टर 4 निवासी एक महिला पर बाइक सवार दो युवकों ने तेजाब उड़ेल दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। पुलिस ने उसे मेडिकल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर उसे निजी नर्सिग होम में रेफर किया गया था। परतापुर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार हुआ स्कूल संचालक
एसएसपी अखिलेश कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि महिला के चेहरे पर तेजाब उड़लने वाले स्कूल संचालक अजब सिंह को उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी अजब सिंह का संत विवेकानंद स्कूल है। महिला उसके स्कूल में पिछले डेढ़ साल से टीचिंग कर रही थी। इस दौरान उसने कई बार महिला को अपनी हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया। लेकिन वह इस सफल नहीं हो सका।
स्कूल से छोड़ी थी नौकरी
एसएसपी ने बताया कि पीडि़त महिला ने तीन महीने पहले उसके स्कूल से नौकरी छोड़ दी। इसके बाद वह एक मॉल में रोटेशन गार्ड की नौकरी करने लगी। आरोपी स्कूल संचालक ने महिला को कई बार नौकरी पर वापस आने का दवाब भी बनाया। लेकिन वह दोबारा स्कूल में नौकरी करने नहीं गई। इस कारण स्कूल संचालक अजब सिंह ने उसे सबक सिखाने की ठान ली। बदला लेने के लिए उसने अपने कुछ साथियों के साथ प्लान बनाया। इसके बाद चारों ने मिलकर महिला पर तेजाब उड़ेल दिया।
कई दिनों की प्लांनिंग
एसएसपी ने बताया कि आरोपी बीते कई दिनों से महिला पर तेजाब उड़लने का प्लान बना रहे थे। गुरुवार को उन्होंने मौका देखकर उसके ऊपर तेजाब उड़ेल दिया। पुलिस ने स्कूल संचालक अजब सिंह निवासी इंद्रिरापुरम, अंकित पुत्र अशोक निवासी गगोल, श्रवण पुत्र जयपाल निवासी परतापुर, रिंकू पुत्र ब्रहमसिंह निवासी रिझानी को गिरफ्तार कर लिया।
महिला की हालत नाजुक
तेजाब के कारण पीडि़त महिला की हालत अभी भी नाजुक है। उसका चेहरा बुरी तरह से झुलस चुका है। डाक्टरों ने उसे वेंटीलेटर पर रखा है।