मुंबई  (एएनआई)। मुंबई में इन दिनों बारिश हो रही है। भारत के मौसम विभाग ने मुंबई और रायगढ़ जिलों के लिए गुरुवार को रेड अलर्ट जारी किया है। माैसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मुंबई के तमाम इलाके भारी बारिश से सराबोर रहेंगे।  पूर्वानुमान के बाद मुंबई  व आस-पास के इलाकों के सभी स्कूल और जूनियर कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। अगले दो दिन तक मुंबई में भारी बारिश के आसार हैं।

mumbai rains : मुंबई में भारी बारिश के कारण स्कूल-कॉलेज बंद,imd ने जारी किया रेड अलर्ट

महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री ने किया ये ट्वीट

ऐसे में भारी बारिश को लेकर महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री आशीष शेलार ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, भारी बारिश की संभावना है। इसलिए एहतियात के रूप में, मुंबई, ठाणे, कोंकण क्षेत्र के सभी स्कूलों और जूनियर कॉलेजों में आज छुट्टी की घोषणा की गई है।  इसके साथ ही उन्होंने कहा महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में डीएम स्थानीय स्थितियों के आधार पर निर्णय लेंगे। mumbai rains : मुंबई में भारी बारिश के कारण स्कूल-कॉलेज बंद,imd ने जारी किया रेड अलर्ट

मुंबई बारिश : बाढ़ से सुरक्षित निकाले गए 400 लोग ट्रेन सेवाएं प्रभावित, अगले 24 घंटे भारी बारिश के आसारमुंबई ने लोगों से कहा इमरजेंसी में डायल करें 100 नंबर

मुंबई पुलिस ने इस संबंध में ट्विटर पर माैसम की जानकारी देते हुए एक पोस्ट की है। मुंबई पुलिस ने ट्वीट किया प्रिय मुंबईकर, आईएमडी ने अगले 2 दिनों के लिए मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। आज के लिए मुंबई और उसके करीबी क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। कृपया आप तैयार रहें। सुरक्षा सुनिश्चित करें!  इमरजेंसी में डायल करें 100 नंबर।

National News inextlive from India News Desk