- 11-13 जनवरी तक ऑर्गनाइज होने वाले गोरखपुर महोत्सव में लगेगा साइंस एग्जीबिशन

- मिनी नक्षत्रशाला के जरिए मिलेगी एस्ट्रोनॉमी की जानकारी

GORAKHPUR: गोरखपुर महोत्सव की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। 11-13 जनवरी तक चलने वाले गोरखपुर महोत्सव में ढेरों प्रोग्राम ऑर्गनाइज होंगे। इन सब के बीच तारामंडल की तरफ से महोत्सव में साइंस एग्जीबिशन लगाया जाएगा। जिसमें साइंस के महत्व को प्रैक्टिकली समझाया जाएगा। इसमें मेरठ, पटना, प्रयागराज और लखनऊ की संस्थाएं साइंस मॉडल्स का प्रदर्शन करेंगी जिन्हें देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएगा।

कठपुतली देगी वैज्ञानिक संदेश

गोरखपुर महोत्सव में आप टेलिस्कोपों के जरिए आकाश दर्शन कर सकेंगे। वहीं प्रयागराज की संस्था द्वारा वैज्ञानिक चमत्कारों के बारे में प्रेजेंटेशन के जरिए विस्तार से समझाया जाएगा। इसके साथ ही प्रयागराज के हरिओम पपेट ग्रुप और नरायन पपेट ग्रुप कठपुतली के जरिए वैज्ञानिक संदेश देंगे।

बताएंगे स्टार्टअप योजना

स्टार्टअप योजना के अंतर्गत नवप्रवर्तन के क्षेत्र में कार्य करने वाले गोरखपुर, देवरिया और बस्ती के एक्सप‌र्ट्स द्वारा अन्वेषण का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही पटना की संस्था हमें बिना मिट्टी के जलीय पौधों के बारे में जानकारी देगी।

खाद्य पदार्थो में होगी मिलावट की जांच

प्रयागराज के डॉ। मसूद खाद्य पदार्थो की जांच कर उसका तरीका शेयर करेंगे। जबकि मेरठ की संस्था द्वारा जल परीक्षण के तरीके बताए जाएंगे।

मिलेगी एस्ट्रोनॉमी की जानकारी

महोत्सव में मिनी नक्षत्रशाला बनाई जाएगी। इसके जरिए यहां आए लोगों को एस्ट्रोनॉमी की जानकारी मिलेगी। इस दौरान साइंस बस भी यहां मौजूद रहेगी। इसके जरिए साइंस के प्रयोगों को बताया जाएगा।

स्टूडेंट्स करेंग मॉडल्स का प्रदर्शन

टीचिंग एड फॉर साइंस टीचर तथा फन विद मैथ एंड फिजिक्स पर आधारित प्रयोगों का यहां प्रदर्शन होगा। वहीं बुद्धा इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट, आईटीएम, केआईपीएम और एमएमएमयूटी के स्टूडेंट्स द्वारा साइंस मॉडलों का प्रदर्शन किया जाएगा।

महिला सुरक्षा के लिए बनाई सैंडिल

देश में महिला सुरक्षा पर हर कोई ध्यान दे रहा है। देश का ये इस समय सबसे ज्वलंत मुद्दा भी है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए वाराणसी के श्याम चौरसिया द्वारा बनाई गई सैंडिल का भी प्रदर्शन इस महोत्सव में होगा।

स्टूडेंट्स के लिए साइंस कॉम्प्टीशन

गोरखपुर महोत्सव में स्टूडेंट्स के लिए तीन दिन साइंस कॉम्प्टीशन ऑर्गनाइज होंगे। जिसमें पहले दिन साइंस मॉडलों का प्रदर्शन, दूसरे दिन साइंस क्वेश्चन-आंसर कॉम्प्टीशन और तीसरे दिन साइंस पर आधारित कविता और नाटक का प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें जीतने वाले पार्टिसिपेंट्स को सम्मानित किया जाएगा।