-सात करोड़ में बने साइंस म्यूजियम का स्टूडेंट्स के लिए नहीं होता है इस्तेमाल

GORAKHPUR डीडीयूजीयू के साइंस म्यूजियम में जहां अब तक पुलिस का कब्जा था, अब जिला प्रशासन 'पूर्वाचल विकास बोर्ड' का कार्यालय खोलने की तैयारी में जुट गया है। जिस साइंस म्यूजियम को सात करोड़ में साइंस स्टूडेंट्स के लिए दुर्लभ प्रजातियां रखने के लिए बनाया गया था। उसका इस्तेमाल पहले पुलिस छावनी के लिए करने के बाद अब पूर्वाचल विकास बोर्ड का ऑफिस खोले जाने का निर्णय ि1लया गया है।

रजिस्ट्रार व वीसी को चिट्ठी

विकास बोर्ड के ज्वाइंट सेक्रेटरी श्रवण कुमार सिंह ने डीडीयूजीयू रजिस्ट्रार को लेटर जारी किया है। इसके अनुसार पूर्वाचल के विकास के लिए साइंस म्यूजियम में बोर्ड का ऑफिस बनाया जाएगा। कमिश्नर ने भी म्यूजियम में बोर्ड का ऑफिस खोले जाने का निर्देश जारी किया है। लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन अभी तक यह तय नहीं कर पाया है कि ऑफिस कहां बनाया जाएगा।

3 फ्लोर और 12 हाल से लैस है साइंस म्यूजियम

तत्कालीन वीसी प्रो। पीसी त्रिवेदी के कार्यकाल में 2013 में साइंस म्यूजियम बनाए जाने का काम प्रस्तावित था। करीब सात करोड़ रुपए से ज्यादा के रकम में बने इस साइंस म्यूजियम में जहां स्टूडेंट्स को जूलोजी, बॉटनी, केमेस्ट्री, फिजिक्स, इलेक्ट्रानिक्स और मैथमेटिक्स के इंस्ट्रूमेंट्स रखे जाने की प्लानिंग थी। वहीं, तीन फ्लोर के इस साइंस म्यूजियम में 12 हॉल बनाए गए हैं।

क्या है म्यूजिमय का उद्देश्य

जो वस्तुएं व प्रजातियां आज हैं। उनका विकास कैसे हुआ? इनको समाप्त होने से रोकने और स्मृति से विलुप्त होने से बचाने के लिए म्यूजियम का सृजन किया गया है। जिसे क्यूरेटर की मदद से ऑपरेट किया जाना है।

म्यूजियम होता तो मिलती जानकारियां

जूलोजी - हर एक फाइल में जैव विविधता तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संरक्षण प्राप्त प्रजातियों के प्रारूपिक नमूने।

बॉटनी- पादपों की दुर्लभ एवं संवेदनशील प्रजातियों का संग्रहण। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के इंस्टूमेंट्स के अविष्कार।

केमेस्ट्री - हिस्ट्री ऑफ केमेस्ट्री से रिलेटेड जैसे - क्लोरिन का अविष्कार, हाइड्रोजन का अविष्कार, फार्मास्यिूटिकल ड्रग्स आदि मॉल्यूकूलर केमेस्ट्री की लेटेस्ट डिजाइंस।

फिजिक्स - हिस्ट्री ऑफ फिजिक्स, विभिन्न सिद्धांतों का प्रतिपादन कैसे हुआ? प्रयोग कैसे हुआ? लेजर और मेजर सिस्टम, सालिड स्टेट फिजिक्स, मैकेनिक्स फिजिक्स, केमेकिल फिजिक्स व बॉयो फिजिक्स के विभिन्न अविष्कार एवं वैज्ञानिकों से जुड़ी स्मृतियां।

मैथमेटिक्स - मैथमेटिक्स के सिद्धांत, प्रमेय, निर्मेय, निष्कर्ष, फॉर्मूला, ज्यामितीय, एवं प्राचीन गणित के विभिन्न सिद्धांत एवं इंस्टूमेंट्स, प्रमुख गणितज्ञ और उनके द्वारा की गई खोज।

कंप्यूटर और इलेक्ट्रानिक डिवाइस - कंप्यूटर से आधारित इलेक्ट्रानिक, तकनीकी का विकास, इंस्ट्रूमेंट्स और यूज आदि।

वर्जन

पूर्वाचल विकास बोर्ड कार्यालय के स्थापना के लिए निर्देश प्राप्त हुआ है। वीसी के मार्गदर्शन के बाद निर्णय लिया जाएगा।

डॉ। ओमप्रकाश, रजिस्ट्रार, डीडीयूजीयू