कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Second Sawan Somwar 2023 : सावन का दूसरा सोमवार 17 जुलाई को पड़ रहा है। इस सोमवार को एक नहीं बल्कि 4 शुभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन सोमवती अमावस्या पड़ रही है। हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व है। इस दिन स्नान और दान करने से अक्षय पुण्य मिलता है। सोमवती अमावस्या के अलावा सोमवार को हरियाली अमावस्या भी है। हरियाली अमावस्या को प्रकृति की पूजा की जाती है। इस दिन पेड़-पौधे जैसे पीपल, आंवला, नीम, बरगद, शमी आदि लगाए जाते हैं। इससे देव और पितर दोनों ही प्रसन्न होते हैं। इस सोमवार पर रुद्राभिषेक के लिए शिववास भी बन रहा है। इससे इस दिन सूर्योदय से लेकर रात्रि तक शिववास होने तक रुद्राभिषेक किया जा सकता है। इसके अलावा इस दिन पुनर्वसु नक्षत्र हैं। राशि चक्र का सातवां नक्षत्र काफी शुभ नक्षत्र माना जाता है।


अखंड सौभाग्य की प्राप्ति
यूं तो हर महीने अमावस्या की तिथि पड़ती है लेकिन जो सोमवार को पड़ती है तो उसका महत्व और बढ़ जाता है। इसे सोमवती अमावस्या कहते हैं। सोमवती अमावस्या पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन महिलाएं व्रत रखने के साथ संतान और जीवनसाथी की लंबी आयु के लिए पीपल के पेड़ की पूजा भी करती हैं। महिलाएं पीपल पेड़ के नीचे 7, 14, 21 या फिर 108 बार धागा लपेट कर परिक्रमा करती हैं। मान्यता है पीपल के वृक्ष के मूल भाग में भगवान विष्णु, अग्रभाग में ब्रह्मा जी और तने में भगवान शिव जी वास करते हैं। इस दिन पितरों के नाम से दान व कालसर्प दोष निवारण की पूजा भी की जाती है।

यह भी पढ़ें- Happy Sawan 2023 Wishes: सावन में बरसेगी भगवान शिव की खास कृपा, सभी को भेजें ये भक्तिमय शुभकामनाएं

डिसक्लेमर
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।