क्‍वीन एलिजाबेथ के इन घरों के बारे में नही जानते होंगे आप
1- 1703 में बकिंघम के ड्यूक ने सेंट जेम्स डिस्ट्रिक में एक टॉउन हाउस का निर्माण करवाया। जिसे 1761 में किंग जार्ज तृतीय ने अधिग्रहित कर लिया और उसे 19वीं शताब्दी में छोड़ा। बकिंघम पैलेस को आठ लाख तीस हजार स्क्वायर फुट में बनाया गया है। इसमें 775 कमरें हैं। जिसमें 19 स्टेट रूम, 52 रॉयल गेस्ट बेडरूम, 188 स्टॉफ बेड रूम हैं। यह महल का स्विस ड्राइंग रूम है। बकिंघम पैलेस में एक साल में लगभग 50 हजार वीआईपी लोग आते हैं।

क्‍वीन एलिजाबेथ के इन घरों के बारे में नही जानते होंगे आप
2- किंग जॉर्ज पंचम ने 19वीं शताब्दी में महल को और भी खूबसूरत बनाया। महल के स्टेट रूम ट्रंप टॉवर से भी ज्यादा खूबसूरत हैं। इस फोटो में हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजलीना जॉली को क्वीन सम्मानित कर रही हैं। यहां पर थ्रोन रुम, म्यूजिक रूम और पिक्चर गैलरी भी है। जहां वेरमीर की खुबसूरत कलाकारी रखी हुई है। महल में 40 एकड़ में फैल हुआ एक स्वीमिंग पूल भी है। महल में स्थित क्वीन्स गैलरी में एक बार में 450 पेंटिग्स की एग्जीबिशन लगाई जाती है।

क्‍वीन एलिजाबेथ के इन घरों के बारे में नही जानते होंगे आप
3- क्वीन एक नौ कमरों के अपार्टमेंट में रहती हैं पर यह उनके लिए बहुत खास जगह नही है। यह जगह उनके काम के बाद आती है। वह पास ही में बने क्लेरेंस हाउस में रहना पसंद करती हैं। जिसे बकिंघम पैलेस में सर विस्टॅन चर्चिल लेकर आए थे। विंडसर कैसल को रानी का पसंदीदा घर माना जाता है। 1000 कमरों वाला यह घर विंडसर ग्रेट पार्क के पास पश्चिम लंदन में स्थित है। इसे 11वीं सदी में तैयार किया गया था। यह चार लाख चौरासी हजार वर्ग फुट में फैला हुआ है।

क्‍वीन एलिजाबेथ के इन घरों के बारे में नही जानते होंगे आप
4- विंडसर कैसल रानी का अधिकारिक निवास स्थान है। यहां पर कुछ सगाई के कार्यक्रम भी आयोजिक किए जाते हैं पर वो सभी राजपरिवार से ही होते हैं। इस जगह पर तनाव खुद ब खुद खत्म हो जाता है। ईस्टर के दौरान वहां पर रॉयल स्कॉट और गार्टर सेवा के लिए रहता है। महल अपने शानदार अपार्टमेंट और जॉर्जियाई शैली द्वारा बनाए गए कुछ महत्वपूर्ण चीजों के लिए मशहूर है। यहां पर सोने के पानी द्वारा तैयार किया गया एक कमरा है। जिसमें अमूल्य और प्रचीन वस्तुओं को रखा जाता है।

क्‍वीन एलिजाबेथ के इन घरों के बारे में नही जानते होंगे आप
5- महल में राजा चार्ल्स द्वतीय का बिस्तर और क्वीन मैरी की गुडि़या का घर भी है। इसमें मध्ययुग में बनाया गया सेंट जॉर्ज चेपल हॉल भी शामिल है। विंडसर के अंदर की फोटो बहुत ही दुर्लभ मानी जाती है। जैसे कि इस फोटो में क्वीन एलिजाबेथ न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की से बात कर रही हैं। इसे ब्रिटेन की एक सरकारी साइट ने टि्वटर पर शेयर किया था। 1992 में विंडसर एक आग लगने के हादसे में तबाह होते होते बचा। आग ने 44 मिलियन डॉलर का नुकसान किया। यूके सरकार ने हाल ही में 35 मिलियन डॉलर का बिल पास किया है।

क्‍वीन एलिजाबेथ के इन घरों के बारे में नही जानते होंगे आप
6- क्वीन के अधिकारिक आवासों में से एक स्कॉटिक रेजीडेंस भी है जिसे होलीरोड हाउस के नाम से जाना जाता है। यह रॉयल माइल के अंत में इडेनबर्ग में स्थित है। यह स्थान 16वीं शताब्दी में स्कॉटिश राजाओं का घर हुआ करता था। हाल ही में इसे स्कॉट क्वीन मैरी को भी शामिल किया गया है। 16वीं शताब्दी में स्कॉटलैंड के राजा जेम्स चतुर्थ ने इसे एक महल में परिवर्तित कर दिया। इससे पहले स्कॉटलैंड के राजा जेम्स वी और बाद में राजा यूनाइटेड किंगडम के क्वींस द्वारा जोड़ा गया।

क्‍वीन एलिजाबेथ के इन घरों के बारे में नही जानते होंगे आप
7- स्कॉटलैंड के राजा यहां पर उस वक्त रूकते थे जब वो किसी बिजनेस टूर पर हुआ करते थे। होलीराइड वीक स्कॉटलैंड में एक त्यौहारों की श्रंखला है। जो स्कॉअशि कल्चर से जुड़ी हुई है। जब राजा लोग महल में नही रहते हैं तो यह आम जनता के लिए खेल दिया जाता है। स्कॉटशि क्वीन मैरी के प्राईवेट रूम और थ्रोन रूम की ये तस्वीरें इस बात की गवाह हैं। इसका ड्रांइग रूम शानदार है। यहां की गैलरी में शानदार नक्कासी की गई है। स्कॉटिश महल में एक गैलरी भी है जिसमें 100 तस्वीरें लगी हुई हैं। ये तस्वीरें स्कॉटलैंड के उन महान राजाओं की है जिन्होंने इसे बनाया। ब्लड एग्नेस नाम की एक औरत को 1592 में जादू टोना के लिए मार डाला गया था। उसका नग्न भूत एक से अधिक बार इस कमरे में चलते हुए देखा गया है।

क्‍वीन एलिजाबेथ के इन घरों के बारे में नही जानते होंगे आप
8- स्कॉटलैंड में बेलमोरल कैसल भी रानी के सरकारी घरों में से एक है। क्वीन अक्सर यहां पर अपनी छुट्टियां मनाने जाती है। यह क्वीन की पर्सनल प्रॉपर्टी है। बेलमोरल एक शाही घर है जिसमें 1852 में तैयार किया गया था। इसे प्रिंस एलबर्ट ने एक्वायर किया था। बेलमोरल 50 हजार स्क्वायर फुट में फैला हुआ विशाल महल है। इस महल को पारंपरिक सेलेडोनियन तरीके से सजाया गया है।

क्‍वीन एलिजाबेथ के इन घरों के बारे में नही जानते होंगे आप
9- बेलमोरल की तरह ही नॉरफ्लाक में सैनड्रिंनघम नाम का एक महल भी क्वीन के घरों में से एक है। फरवरी माह में क्वीन ने अपने स्टॉफ के साथ यहीं पर क्रिसमस सेलीब्रेट किया था। इस घर के जरिए राष्ट्र को कई महत्वपूर्ण संदेश प्राप्त हुए हैं। सैनड्रिंघम 20 हजार एकड़ में फैला हुआ है। इसे 1870 में फिर से तैयार किया गया। क्वीन विक्टोरिया ने 1862 में अपने पुत्र और भविष्य के राजा किंग एडवर्ड सप्तम को सौंपा था।

क्‍वीन एलिजाबेथ के इन घरों के बारे में नही जानते होंगे आप
10- ब्रिटेन की रानी के कई घरों में से एक घर नार्थन आयरलैंड में भी स्थित है। इस घर का नाम हिल्सबर्ग कैसल है। रानी अपनी अधिकारिक मीटिंग करने ही यहां पर आती हैं। इसे 18वीं शताब्दी में विल्स हिल के द्वारा बनवाया गया था।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk