कानपुर। प्रियंका-निक 18 अगस्त को सगाई कर अपने रिश्ते पर मुहर जरूर लगा दिए थे पर इसी के साथ फैंस के मन में इनकी शादी की डेट जानने की उत्सुकता बढ़ती ही चली गई। हालांकि इनकी शादी की अब तक कोई डेट कनफर्म नहीं है पर रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका-निक 30 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वहीं बीती रात प्रियंका के दोस्तों ने और कुछ करीबियों ने उनके लिए ब्राइडल शॉवर सेरेमनी सेलिब्रेशन रखा था। इस सेरेमनी में होने वाली दुल्हन को उसके सभी खास लोग आ कर बधाई देते हैं और साथ में पार्टी करते हैं। प्रियंका के लिए इस सेलिब्रेशन की तैयारी उनकी स्टाइलिश मिमि और उनके दोस्तों के साथ-साथ प्रियंका चोपडा़ की टीम ने मिल कर की थी।

तस्वीरें : वेडिंग से पहले ही प्रियंका ने विदेश में निभाई ये रस्म,निक संग नवंबर में इस दिन यहां कर सकती हैं शादी

यहां करेंगे शाही शादी

प्रियंका चोपडा़ की इस ब्राइडल सेरेमनी से कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। प्रियंका ने पार्टी में डिफ्रेंट लुक के लिए व्हाइट कलर का शिमर गाउन व्हाइट कोट के साथ पहना था। वहीं गले में प्रियंका ने डायमंड नेकलेस भी पहन रखा था जो उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा था। वहीं प्रियंका की तस्वीर में उनके पीछे बलून से ब्राइड लिखा हुआ है। मालूम हो कि सेलिब्रेशन का पूरा खर्च प्रियंका चोपडा़ की टीम ने उठाया था। वहीं पिछले महीने ही प्रियंका मंगेतर निक जोनस संग जोधपुर गई थीं जहां से खबरें आई थीं कि दोनों यहां पर अपनी शाही शादी के लिए वेन्यू देखने पहुंचे थे। मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक अब ये कनफर्म हो गया है कि प्रियंका-निक जोधपुर के उमेध भवन में शाही शादी ही करेंगे। कहा जा रहा है कि निक शादी की तैयारियां करवाने के लिए 20 नवंबर तक इंडिया आ जाएंगे।

तस्वीरें : वेडिंग से पहले ही प्रियंका ने विदेश में निभाई ये रस्म,निक संग नवंबर में इस दिन यहां कर सकती हैं शादी

वेडिंग से पहले खरीदा सपनों का घर

टीएमजेड के हवाले से ये खबर सामने आई है कि निक ने प्रियंका के लिए 6.5 मिलियन डॉलर यानी की 48 करोड़ रुपये का घर लॉस एंजेलिस में खरीदा है। खबर आते ही निक के शानदार घर की तस्वीरें तेजी से वायरल हो गईं। इन तस्वीरों को देख कर प्रियंका और निक के फैंस उन्हें बधाई देने से नहीं चूक रहे। घर के इंटीरियर की बात करें तो वो काफी खूबसूरत है। कहा जा रहा है निक-प्रियंका के इस सपनों के घर में 5 बेडरूम्स, 4.5 बाथरूम्स हैं। खबर है कि दोनों के सपनों का आशियाना 4129 स्क्वायर फीट की जमीन पर बना है। इसमें स्वीमिंग पूल के साथ-साथ कई गजब की लोकेशन्स भी इंक्लूड हैं।

तस्वीरें : वेडिंग से पहले ही प्रियंका ने विदेश में निभाई ये रस्म,निक संग नवंबर में इस दिन यहां कर सकती हैं शादी

शादी से पहले निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के लिए यहां खरीदा 48 करोड़ का आशियाना, जाने इसकी खासियत

इसलिए इटली की जगह मुंबई में होगी दीप-वीर की शादी, ये हैं संगीत, मेंहदी, हल्दी और हनीमून वेन्यू तक सारी जानकारी

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk