कानपुर। 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो से शादी कर इंडिया लौटे रणवीर-दीपिका ने 21 नवंबर को दुल्हन के होम टाउन में स्थिक 'द लीला पैलेस' में रिसेप्शन पार्टी दी थी। उस पार्टी से कपल की कुछ शानदार तस्वीरें सामने आईं। वहीं रणवीर की बहन रितिका भवनानी ने भी भाई की शादी की खुशी में 24 नवंबर को मुंबई में एक ग्रैंड पार्टी रखी थी जिसमें रणवीर दीपिका ट्रडिशनल अवतार में नजर आए। वहीं दोनों स्टार्स ने अपनी इस पार्टी में जम कर मस्ती की और साथ डांस करते नजर आए।
तस्वीरें: पार्टी में पत्नी दीपिका संग इस गाने पर भांगड़ा करते दिखे रणवीर,शादी के बाद पहली बार किया ये काम
दीप-वीर इस गाने पर साथ करते दिखे डांस
रणवीर की बहन जो पार्टी अपने भाई-भाभी के लिए रखी थी उसमें रणवीर-दीपिका बडे़ ही कूल अंदाज में नजर आए। कपल ने साॅन्ग 'बर्न द डांस फ्लोर ओ कुड़िए' पर जम कर भांगडा़ किया। तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि कपल किस तरह अपने वेडिंग रिसेप्शन को इंज्वाॅय कर रहा है। काफी दिनों से कपल ट्रडिशनल लुक्स को ही फाॅलो करता नजर आ रहा है वहीं इस पार्टी में रणवीर-दीपिका अपने मस्तमौला अंदाज में भी दिखे।


शादी के बाद पहली बार दिखे कूल लुक में

रणवीर सिंह के ड्रेसिंग की बात की जाए तो उन्हें उनके फ्रेंड और फैशन डिजाइनर मनीष अरोडा़ ने डिजाइन किया था। काफी दिनों बाद मनीष के कपडो़ को पहन रणवीर अपने किलर अंदाज में नजर आए। शादी के बाद से रणवीर हर जगह दीपिका के साथ ट्रडिशनल लुक में ही नजर आते रहे पर काफी दिनों बाद अपने रियल रूप में दिखे। आंखों में काजल, अनप्रिडिक्टेबल और कूल नजर आना यही है रणवीर का असल लुक जो हफ्ते भर के बाद देखने को मिल पाया है।
तस्वीरें: पार्टी में पत्नी दीपिका संग इस गाने पर भांगड़ा करते दिखे रणवीर,शादी के बाद पहली बार किया ये काम

दुल्हनिया प्रियंका की फिल्म के इस गाने पर थिरकेंगे निक, जानें इनकी संगीत सेरेमनी की सभी डिटेल


दुल्हनिया प्रियंका की फिल्म के इस गाने पर थिरकेंगे निक, जानें इनकी संगीत सेरेमनी की सभी डिटेल

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk