कानपुर। दीपिका-रणवीर बाॅलीवुड के न्यूली वेड कपल हैं और हाल ही में इन्होंने मुंबई वापस लौट कर अपनी गृह प्रवेश की रस्म भी निभा ली है। तस्वीरों में ये कपल 'मेड फार ईच अदर' लग रहे हैं। एक ओर रणवीर ने व्हाइट कलर के कुर्ते पर डार्क पिंक कलर की सदरी पहने दिख रहे हैं तो दीपिका रेड कलर का दुप्पटा ओढ़े नजर आ रही हैं।

तस्वीरें: शादी के बाद रणवीर ने पत्नी दीपिका संग किया गृह प्रवेश,पहली बार साथ करते दिखे ये तीन काम

शादी के बाद ऐसे हुआ वीर के घर में दीप का स्वागत

मालूम हो कि कई दिनों से सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के घर की डेकोरेशन और सजावट का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा था। इसी घर में दीपिका का गृह प्रवेश हुआ है। दोनों कपल ने घर के अंदर से ही मीडिया को तस्वीरों के लिए पोज देना शुरु कर दिया।

तस्वीरें: शादी के बाद रणवीर ने पत्नी दीपिका संग किया गृह प्रवेश,पहली बार साथ करते दिखे ये तीन काम

शादी के बाद पहली बार दीप की मांग में दिखा सिंदूर

शादी के बाद पहली बार जब दीप-वीर मीडिया से रुबरु हुए तो दीपिका की मांग में रणवीर के नाम का लाल सिंदूर दिखा। दीपिका ने इस दौरान हाथों में चूड़ा भी पहन रखा था। वहीं डार्क रेड कलर का दुप्पटा ओढे़ वो एक नई दुल्हन के अवतार में काफी अच्छी दिख रही थीं।

तस्वीरें: शादी के बाद रणवीर ने पत्नी दीपिका संग किया गृह प्रवेश,पहली बार साथ करते दिखे ये तीन काम

शादी के बाद पहली बार दिखे हाथों में हाथ थामे

रणवीर-दीपिका यूं तो शादी के लिए जब इटली रवाना हो रहे थे तब भी एक दूसरे का हाथ पकडे़ नजर आए थे। वहीं शादी के बाद ये कपल पहली बार एक दूसरे का हाथ थामें दिखा। इस दौरान दोनों बिल्कुल ट्रडिशनल अवतार में नजर आए। विरुष्का की तरह ही इन्होंने ने भी फैंस के कपल गोल्स सेट कर दिए हैं।

तस्वीरें: शादी के बाद रणवीर ने पत्नी दीपिका संग किया गृह प्रवेश,पहली बार साथ करते दिखे ये तीन काम

रणवीर दीपिका की केयर करते आए नजर

रविवार सुबह रणवीर-दीपिका इटली से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे और गृह प्रवेश की रस्म पूरी की। मीडिया को पोज देते वक्त रणवीर एक बार तो दीपिका की केयर करते भी नजर आए। दरअसल उस वक्त रणवीर दीपिका के सिर पर हाथ फेर रहे थे और दीपिका भी उन्हें उम्मीद भरी नजरों से निहार रही थीं।

तस्वीरें: शादी के बाद रणवीर ने पत्नी दीपिका संग किया गृह प्रवेश,पहली बार साथ करते दिखे ये तीन काम

हाथ जोड़ कर दीपिका ने इसलिए दिया धन्यवाद

दीपिका-रणवीर ने मीडिया को उनकी कवर स्टोरी के लिए कई सारे पोज दिेए और अंत में रणवीर ने हाथ हिला कर उन्हें बस करने को कहा। वहीं दीपिका ने प्रत्रकारों के बधाई संदेश सुनने के बाद हाथ जोड़ कर झुकते हुए जर्नलिस्ट्स को धन्यवाद बोला।

तस्वीरें: शादी के बाद रणवीर ने पत्नी दीपिका संग किया गृह प्रवेश,पहली बार साथ करते दिखे ये तीन काम

दीप-वीर ने शादी में आए मेहमानों को दिए हैं ये शानदार रिटर्न गिफ्ट

तस्वीरें : रणवीर ने दीपिका को पहनाई इतने करोड़ की अंगूठी, ससुर ने दी फिल्मी अंदाज में बधाई

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk