features@inext.co.in

KANPUR: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं और वहां से उनकी लेटेस्ट पिक्चर्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अमेरिकन सिंगर और मंगेतर निक जोनास के साथ इन तस्वीरों में प्रियंका अपनी हॉट केमिस्ट्री की वजह से इंटरनेट पर काफी वाहवाही लूट रही हैं। प्रियंका निक के साथ न्यूयॉर्क फैशन वीक में शिरकत करने पहुंचीं थीं। यहां वो रॉल्फ लॉरेन की 50वीं एनिवर्सरी पर ऑर्गनाइज हुए फैशन शो में बेहद खूबसरत अंदाज में शामिल हुईं। इस दौरान प्रियंका ने रॉल्फ लॉरेन का ही डिजाइन किया हुआ ब्लैक गाउन पहना था।
तस्वीरें : सगाई के बाद से प्रियंका होने वाले पति निक संग हर जगह साथ आ रहीं नजर,अब हुईं यहां स्पॉट
प्रियंका ने किया सबको इंप्रेस
जब प्रियंका चोपड़ा ब्लैक ड्रेस में पहुंचीं तो सबकी निगाहें उन पर टिक गईं। रेड कार्पेट पर अपने इस अवतार से प्रियंका ने सभी को इंप्रेस कर दिया। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और निक की ये तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं। प्रियंका के लिए निक ने जैसे ही गाड़ी का दरवाजा खोला, वहां मौजूद उनके सभी फैंस जोर-जोर से चिल्लाने लगे। ऊपर देख सकते हैं आप फैशन शोकी कुछ पिक्चर्स।
तस्वीरें : सगाई के बाद से प्रियंका होने वाले पति निक संग हर जगह साथ आ रहीं नजर,अब हुईं यहां स्पॉट

जब प्रियंका जेठ-चेठानी से मिलीं
चोपडा़ और जोनस परिवार एक-दूसरे से घुलने मिलने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में प्रियंका और निक भी अपने परिवारों को करीब लाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बात ये है कि निक प्रियंका को अपने बड़े भाई जो और उसकी होने वाली वाइफ शोफी के साथ मिलवाते नजर आए। दोनों ही कपल साथ में खूब मस्ती करते दिख रहे हैं। प्रियंका और निक भी एक दूसरे के साथ तस्वीरों में कोजी होते नजर आ रहे हैं। यहां देखें प्रियंका अपने जेठ-जिठानी से कैसे मिलीं।


प्रियंका के 'भारत' छोड़ने के इतने दिनों बाद इस तरह फूटा सलमान का गुस्सा, कह डालीं अजीब बातें


सगाई के बाद प्रियंका जेठ-जेठानी और फियांसे निक संग यहां कर रहीं मस्ती, देखें तस्वीरें

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk