रणवीर ने शेयर की बचपन की ये अजीब तस्वीर

कानपुर। रणवीर सिंह बॉलीवुड के ऐसे सितारों की लिस्ट में शामिल हैं जो अक्सर कुछ न कुछ नया करते रहते हैं। रणवीर कभी अपनी हरकतों से तो कभी अपने लुक्स के साथ एक्सपेरीमेंट करते हमेशा ही दिख जाते हैं। इस बार रणवीर ने अपने ट्विटर अकाउंट से अपने बचपन की एक तस्वीर साझा की है जिसे देख आप को समझ आ जाएगा की रणवीर अभी से ऐसे नहीं बने बल्कि बचपन से ही अजीब हरकतें और स्टाइलिंग के शौकीन रहे हैं। रणवीर के बचपन की इस तस्वीर में वो दोनों तरफ से मु्ंडे हैं और बीच में उनके नुकीले बाल आगे की तरफ झुके हुए हैं। अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा 'ये 1985 की है।'

रणवीर सिंह के बचपन की तस्वीर देख दीपिका ने दिया ये रिएक्शन,फैंस भी हंस-हंस के हो रहे लोट-पोट

दीपिका ने तस्वीर पर किया कमेंट

रणवीर कपूर के बचपन की इस अजीब हेयर स्टाइल वाली तस्वीर पर दीपिका ने कमेंट किया है। दीपिका ने कमेंट पर लिखा है 'नो।' रणवीर ने अपनी ये तस्वीर फैंस साझा कर साबित कर दिया है कि उन्हें बचपन से ही हर चीज के साथ एक्सपेरीमेंट करना बहुत पसंद है। हालांकि दीपिका भी रणवीर की ये तस्वीर देख हैरान हो गई थीं। कहा जा रहै है कि रणवीर और दीपिका नवंबर के महीने में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इनकी शादी की डेट 10 नवंबर बताई जा रही है। फिलहाल रणवीर सिंह अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं तो वहीं दीपिका शादी की तैयारियों में जुटी हैं।

रणवीर सिंह के बचपन की तस्वीर देख दीपिका ने दिया ये रिएक्शन,फैंस भी हंस-हंस के हो रहे लोट-पोट

इन प्रोजेक्ट्स में हैं बिजी

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी कई फिल्मों की शूटिंग को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। रणवीर अपनी फिल्म 'सिंबा' के शूट के लिए कुछ समय से बिजी हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान अपना फिल्मी करियर शुरू करेंगी। फिल्म में सोनू सूद विलेन के रोल में हैं। वहीं रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'गली ब्वॉय' का भी पोस्टर जारी किया जा चुका है। इस फिल्म में रणवीर मुंबई की बस्ती में रहने वाले एक रैपर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में आलिया भी इनके साथ नजर आएंगी।

रणवीर सिंह के बचपन की तस्वीर देख दीपिका ने दिया ये रिएक्शन,फैंस भी हंस-हंस के हो रहे लोट-पोट

रणवीर-दीपिका की शादी की तारीख पक्की, जानें किस स्टाइल में होगी शादी

रणवीर सिंह ने दिखाए सिक्स पैक एब्स, तो दीपिका बोलीं हैं सिर्फ मेरे

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk