कानपुर। सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी को बस अब एक ही दिन बचा है। शादी से पहले सोनम की मेंहदी की रस्म की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। सोनम कपूर ने अपनी मेंहदी की रस्म में गाजरी गोल्डन कलर के कॉम्बिनेशन का लंहगा पहना था। सोनम की मेंहदी के मौके पर उनका पूरा परिवार मौजूद रहा।

सोनम कपूर की मेंहदी की रस्म में शामिल हुए बॉलीवुड के ये सेलेब्स,देखें तस्वीरें

- सोनम ने अपनी मेंहदी के फंग्शन में जिस कलर का लंहगा पहना है, उसी से मिलता जुलते कलर का सूट आनंद ने भी पहना है। दोनों ने गाजरी कलर के कॉम्बिनेशन को ध्यान में रख कर मैचिंग कपडो़ का चयन किया है। बता दें की सोनम कपूर और आनंद आहूजा एक दूसरे को दो साल से डेट कर रहे हैं।

सोनम कपूर की मेंहदी की रस्म में शामिल हुए बॉलीवुड के ये सेलेब्स,देखें तस्वीरें

- सोनम की मेंहदी सेरेमनी में उनकी सारी कजिन बहने और भाई मौजूद रहे। जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, अंशुला कपूर और रिया कपूर सहित अर्जुन कपूर भी पहुंचे। पापा अनिल कपूर और सोनम के चाचा संजय कपूर भी मेंहदी सेरेमनी में मस्ती के मूड में नजर आए।

सोनम कपूर की मेंहदी की रस्म में शामिल हुए बॉलीवुड के ये सेलेब्स,देखें तस्वीरें

- सोनम की मेंहदी सेरेमनी में बॉलीवुड से करण जौहर, रानी मुखर्जी, डिजाइनर कुनाल रावल और अर्जुन कपूर दिखे। दुबई से सोनम के कजन मोहित मारवाह भी दिखे। बता दें श्रीदेवी निधन से पहले आखिरी बार मोहित की शादी में ही नजर आई थीं।

सोनम कपूर की मेंहदी की रस्म में शामिल हुए बॉलीवुड के ये सेलेब्स,देखें तस्वीरें

- श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर भी सोनम की मेंहदी सेरेमनी में नजर आए। सिद्धांत कपूर ने सोनम के पैरों के पास बैठे हुए खुद की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही मेंहदी में वेटरन एक्ट्रेस नीना गुप्ता और क्रिकेटर विवान रिचर्ड्स भी दिखे।

सोनम कपूर की मेंहदी की रस्म में शामिल हुए बॉलीवुड के ये सेलेब्स,देखें तस्वीरें

- सोनम की मेंहदी में एक तस्वीर करण जौहर ने भी अपने इंस्टाग्राम से शेयर की जिसमें वो जाह्नवी, खुशी और अंशुला कपूर के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इस मौके पर करण जौहर ने सफेद कुर्ता और पैंट पहन रखा था।

सोनम कपूर की मेंहदी की रस्म में शामिल हुए बॉलीवुड के ये सेलेब्स,देखें तस्वीरें- सोनम की मेंहदी में अनिल कपूर की मां नर्मल कपूर भी पोती को आशिर्वाद देने पहुंचीं।

सोनम कपूर की मेंहदी की रस्म में शामिल हुए बॉलीवुड के ये सेलेब्स,देखें तस्वीरें

- मौके पर रानी मुखर्जी भी दिखीं। रानी ने वाइट टॉप के साथ वाइट पैंट पहनी है।

सोनम कपूर की मेंहदी की रस्म में शामिल हुए बॉलीवुड के ये सेलेब्स,देखें तस्वीरें

- जाह्नवी और खुशी कपूर के साथ पिता बोनी कपूर भी सोनम की मेंहदी सेरेमनी में पहुंचे।

सोनम कपूर की मेंहदी की रस्म में शामिल हुए बॉलीवुड के ये सेलेब्स,देखें तस्वीरें

काला हिरण शिकार मामला : सलमान खान सोनम की शादी में शामिल होंगे या नहीं, 7 मई को जोधपुर में सुनवाई

इस शख्स की वजह से सोनम और आनंद की हुई थी पहली मुलाकात, जानें कैसे हुई इनकी लव स्टोरी की शुरुआत

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk