जयपुर (एएनआई)। राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जालोर के पूर्व सांसद बूटा सिंह का शनिवार को 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। दिवंगत नेता के बेटे अरविंदर सिंह लवली सिद्धू ने अपने पिता के निधन की जानकारी फेसबुक के जरिए दी है। उन्होंने पोस्ट किया कि मेरे पिता, बूटा सिंह का आज सुबह निधन हो गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि बूटा सिंह गरीबों के कल्याण के साथ-साथ दलितों के कल्याण के लिए एक अनुभवी प्रशासक और प्रभावी आवाज थे उनके निधन से मैं दुखी हूं। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना है।


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताया दुख
वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी कांग्रेस नेता के निधन पर दुख व्यक्त किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट किया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व सांसद बूटा सिंह जी के निधन के बारे में जानकर काफी दुखी हूं। इस कठिन समय में उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदना। ईश्वर उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दे। उनकी आत्मा को शांति मिले। जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र से चार बार के सांसद बूटा सिंह ने 1986 से 1989 तक राजीव गांधी सरकार में भारत के गृह मंत्री और अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला था।

National News inextlive from India News Desk