मुंबई (पीटीआई)। गिरावट के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 470.40 अंक या 0.96 प्रतिशत फिसल कर 48,564.27 अंक के स्तर पर आकर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी भी 152.40 अंक या 1.06 प्रतिशत लुढ़क कर 14,281.30 अंक के स्तर पर आ गया। सेंसेक्स पैक में ओएनजीसी टाॅप लूजर रहा। इसके शेयरों में करीब 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद बिकवाली के दबाव में टूट कर नुकसान के साथ बंद होने वाले शेयरों में सनफार्मा, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, डाॅ. रेड्डी और मारुति शामिल थे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज टाॅप गेनर

दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी के शेयर मुनाफावसूली के बावजूद लाभ कमाने में कामयाब रहे। घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गई। सप्ताह के दौरान कमजोर ग्लोबल रुख की वजह से निवेशकों में शेयर बाजार के प्रति भरोसा डिगा रहा। रिलायंस सिक्योरिटीज में स्ट्रेटजी हेड बिनोद मोदी ने कहा कि इसी वजह से घरेलू बाजार में गिरावट आ रही है।

कच्चा तेल 54.98 डाॅलर प्रति बैरल

एशियाई बाजारों में शंघाई और हांगकांग के शेयर बाजार पाॅजिटिव नोट के साथ लाभ कमाने मेंं कामयाब रहे वहीं सियोल और टोक्यो के शेयर बाजार बिकवाली के दबाव में टूट कर नुकसान के साथ बंद हुए। यूरोपीय शेयर बाजारों में कारोबार निगेटिव नोट के साथ शुरू हुए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का सौदा 0.22 प्रतिशत नीचे 54.98 डाॅलर प्रति बैरल के भाव पर हुआ।

Business News inextlive from Business News Desk