सूचकांक सेंसेक्स तेजी से गिरने लगा

आज सुबह जैसे ही शेयर बाजार खुला बीएसई के शेयर का सूचकांक सेंसेक्स तेजी से गिरने लगा। सूचकांक सेंसेक्स 1,250 अंक टूटने से यह 33,482.81 अंक के निचले स्तर पर आ गिरा। वहीं निफ्टी में 321.45 अंक की कमजोरी के साथ 10,345 पर ट्रेडिंग हुई। इस गिरावट से निवेशकों के करीब 5 लाख 40 हजार करोड़ रुपये डूब गए। बीते चार सत्रों में सेंसेक्स करीब 2500 अंक तक टूट चुका है।

गिरावट के खास कारण भी बताए

इस गिरावट को लेकर फिनेथिक वेल्थ सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और निदेशक विवेक कुमार नेगी का मानना है कि अभी भारतीय शेयर बाजार में गिरावट रहने के आसार हैं। सेंसेक्स 31500 से 31000 तक के स्तर पर आ सकता है। वहीं निफ्टी के 9500 के स्तर तक आने की उम्मीद है। विवेक कुमार नेगी ने भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के पीछे के कुछ खास कारण भी बताए हैं।

बाजार में गिरावट की ये हैं वजहें

ग्लोबल मार्केट एकसपेंसिव इवैल्यूएशन के चलते यह बिकवाली दर्ज हो रही है। इसके साथ ही इनका यह भी कहना है कि हाल ही में देश का जो आम बजट आया है यह देश और अर्थव्यवस्था दोनों के लिए अच्छा नहीं है। बजट में जो लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन का जो प्रावधान निकाला गया है वह बाजार के लिहाज से ठीक नहीं है। इसके अलावा ग्लोबाल मार्केट में करेक्शन होने से भी भारतीय बाजार में गिरावट हो रही है।

 

Business News inextlive from Business News Desk