कानपुर। भारत की महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुई हैं। आमतौर पर अपनी खूबसूरती और खेल के कारण चर्चा में रहने वाली सानिया इस बार अपने इंस्टाग्राम वीडियो को लेकर खबरों में हैं। आपको बता दें 31 साल की सानिया फिलहाल प्रेग्नेंट हैं और उनका 7वां महीना चल रहा है। इसके बावजूद उन्होंने टेनिस में हाथ अजमाए। अक्सर देखा जाता है कि डिलीवरी से एक-दो महीने पहले महिलाएं आराम करती हैं मगर सानिया टेनिस कोर्ट पर उतर आईं। बुधवार को सानिया ने अपने अफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर टेनिस खेलते एक वीडियो शेयर किया जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।



प्रेग्नेंट सानिया मिर्जा खेल रहीं टेनिस
साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ शादी करने वाली सानिया अब 8 साल बाद मां बन रही हैं। अभी उनका 7वां महीना चल रहा है और ऐसे में वह खुद को एक्टिव रखने के लिए टेनिस में हाथ आजमा रहीं। सानिया ने अपनी बहन अनम मिर्जा के साथ घर पर बने टेनिस कोर्ट में टेनिस खेला। वीडियो पोस्ट करते हुए सानिया ने एक मैसेज भी लिखा, 'मैंने आपसे कहा था कि मुझे टेनिस से दूर नहीं किया जा सकता।'

बहन ने भी शेयर किया वीडियो
अनम ने भी सानिया के साथ टेनिस खेलने का वीडियो शेयर किया है। अनम ने यह वीडियो अपने अफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा है, 'जल्द ही मां बनने जा रही सानिया से कुछ गेंदों को हिट करवा रही हूं।' वीडियो में खेलती दोनों बहनों के साथ उनके पिता इमरान मिर्जा भी कोने में खड़े दिखाई दे रहे हैं। अनम ने यह भी लिखा है कि उनके पिता नहीं मानते कि अनम भी सानिया की तरह टेनिस के कोर्ट में उतरने लायक काबिलियत रखती हैं।

स्पोर्ट्स वियर की बजाय सलवार-कुर्ता में नजर आईं सानिया मिर्जा, बेबी बम्प की दिखी झलक

inextlive from News Desk