JAMSHEDPUR: कोल्हान में कोरोना ने कोहराम मचा रखा है। यहां एक ही दिन में बारी-बारी से सात कोरोना पॉजिटिव मिले। रविवार को पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में चार जबकि पश्चिमी सिंहभूम के चक्त्रधरपुर में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले। इसी के साथ कोल्हान में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 34 हो गई है। पूर्वी सिंहभूम में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 23 जबकि पश्चिमी सिंहभूम में सात हो गई है। सरायकेला-खरसावां में कोरोना पॉजिटिव की संख्या चार है।

पश्चिम सिंहभूम में तीन

रविवार को पश्चिमी सिंहभूम में तीन और कोरोना संक्त्रमित मरीज मिले। तीनों चक्त्रधरपुर के सरकारी क्वारंटीन सेंटर में थे। ये तीनों मुंबई से लौटे थे। तीनों के रक्त का नमूना जांच के लिए भेजा गया था। रविवार शाम तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद प्रशासन ने तीनों को आनन-फनन में चक्त्रधरपुर रेलवे अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती करा दिया। कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम में अबतक 23 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पूर्वी सिंहभूम में रविवार को चार कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें तीन बारीडीह जबकि एक सिदगोड़ा के हैं। इसके बाद इलाके को सील कर दिया गया है। लोगों को घर से निकलने की मनाही है।

लोगों में है खौफ

कोरोना संक्त्रमण तेजी में फैलने की वजह से कोल्हान ऑरेंज जोन में है। प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम जिले के रेड जोन में आने का खतरा मंडरा रहा है। अबतक कोल्हान में 34 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें एक को छोड़कर सभी 30 प्रवासी छात्र व मजदूर हैं। बाहर से लोगों की घर वापसी का सिलसिला जारी है और प्रशासन की चिंता बढ़ी है। लोग भी भयभीत हैं।

प्रशासन सतर्क

छोटा गोविंदपुर रेलवे फ ाटक के पास एक ही परिवार के छह सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से जिला प्रशासन की सतर्कता बढ़ गई है। 200 मीटर के दायरे में बनाये गये कंटेनमेंट जोन व उसके बाहर बफ र जोन पर खास निगाह रखी जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को मुर्गा दुकान वाला, राशन वाला, सब्जी वाला व फ ल दुकान जैसे सेवा देने वाले लोगों को चिन्हित किया गया। इनमें से करीब 20 से ज्यादा लोगों की सूची बनायी गयी। इसे सोमवार को जांच के लिए सैंपलिंग किया जाएगा। आशंका है कि कोरोना पॉजिटिव परिवार इनके संपर्क आए होंगे। यह सूची सर्विलांस टीम की गुप्त सूचना पर बनायी गयी है। इस सर्वे कार्य में डॉ जीत कुमार झा के नेतृत्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार, उप मुखिया संघ के अध्यक्ष सतवीर सिंह बग्गा, मुखिया शिव लाल लोहरा, उप मुखिया अनिल सिंह, लक्ष्मण सिंह मुंडा आदि सक्रिय रहे।