इस बार होलिका दहन 20 मार्च और होली 21 मार्च को है। तांत्रिक क्रियाओं की दृष्टि से होली का दिन कुछ विशिष्ट माना गया है। अतः दुष्ट आत्माओं और गलत चीजों के प्रभाव से बचने के लिए कुछ सावधानियां अवश्य अपनानी चाहिए। 

1. होली के दिन प्रातः काल हींग के पानी से मुख शोधन करना चाहिए।

2. अपना पहना हुआ वस्त्र एवं रूमाल किसी को नहीं देना चाहिए।

3. प्रातः काल हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए।

4. प्रातः अपने पितरों का स्मरण अवश्य करना चाहिए।

5. होली जलाते समय अपने ऊपर से लौंग वारकर होली की अग्नि पर डालें।

6. होलिका दहन के समय कुछ मात्रा कपूर का डालना भी श्रेष्ठ रहता है।

7. होलिका दहन पर होली की अग्नि को घर में लाकर गुग्गल डालकर पूरे घर में घुमाना चाहिए।

8. इस दिन हनुमानजी को चोला व भैरवजी को तेल अवश्य चढ़ाएं।

— ज्योतिषाचार्य पं राजीव शर्मा

होली 2019: होलिका दहन के समय इन उपायों से ग्रह दोष से मिलेगी मुक्ति, राख का भी है महत्व

होली 2019: भद्रा के समय न करें होलिका दहन, जानें मुहूर्त, पूजा सामग्री और पूजन विधि

 

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk