नमस्कार मित्रों, आज जीवन में व्यक्ति हर हाल में सुख-चैन से रहना चाहता है और इसके लिए वह सारे जतन भी करता है। हालांकि इसके लिए यह भी जरूरी है कि हमारी दैनिक दिनचर्या की चीजें सही हों और हम भी अपने जीवन में पूर्ण रूप से व्यवस्थित हों। आज जरूरत की चीजों में सबसे पहले मोबाइल और कंप्यूटर या लैपटॉप आते हैं।

यदि हम अपने मोबाइल पर बहुत ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं, तो वास्तु वाइब्स के अनुसार, हमें उत्तर-पूर्व में काम करना चाहिए। इसके अलावा दक्षिण से पश्चिम तक के दिशा क्षेत्र में काम करने से भी काम सुचारू रूप से होने में मदद मिलेगी।

1. इसी तरह यदि कंप्यूटर घर में है, तो दक्षिण और पश्चिम दिशा क्षेत्र में उससे कार्य लें। यदि बच्चे उससे पढ़ाई करते हों, तो भी यह दिशा क्षेत्र लाभदायक होगा। यहां पर किया हुआ कार्य बच्चों में ध्यान की प्रवृत्ति बढ़ाएगा।

वास्तु टिप्स: इस दिशा में कंप्यूटर रखने से करियर ग्रोथ में होगा फायदा,जानें ये 7 बातें

2. उत्तर दिशा में रखा हुआ कंप्यूटर बच्चों में करियर के ख्याल से और बड़ों में काम के प्रति रुझान और एकाग्रता बढ़ाएगा। जो लोग अपने करियर को लेकर किसी तरह के भ्रम में रहते हैं या कोई फैसला नहीं ले पाते, उनके लिए भी यह स्थान लाभदायक होता है। यदि बड़े लोग यहां अपना लैपटॉप, कंप्यूटर रखकर काम करते हैं, तो उनकी सोच में सकारात्मक परिवर्तन आता है। हां, यहां टी.वी. न हो तो अच्छा है और यदि कोई म्यूजिक सिस्टम भी नहीं रखा है, तो और भी अच्छा है। यहां उत्तर और पूर्व से पूर्व तक की तरंगें सुचारु रूप से कार्य करेंगी। यह अवश्य ध्यान दें कि घर या कार्यालय में इस कोने में पूरी तरह साफ-सफाई का प्रबंध हो, तो अच्छा है।

3. जो लोग कंप्यूटर पर धार्मिक या इससे संबंधित कार्य करते हैं, उनके लिए दक्षिण दिशा का साथ अच्छा है। यह दिशा क्षेत्र आराम के साथ-साथ उनमें अवेयरनेस भी लाता है, जो सभी के लिए आवश्यक है।

4. यदि घर या कार्यालय में कंप्यूटर संगीत या इससे संबंधित किसी कार्य के उपयोग में लाया जा रहा है, तो पूर्व से उत्तर-पूर्व की तरफ का दिशा क्षेत्र साथ देता है। यहां पर लगा हुआ कंप्यूटर उनके लिए भी फायदेमंद होता है, जो नृत्य या गायन में रुचि रखते हैं या इसी में करियर बनाना चाहते हैं।

वास्तु टिप्स: इस दिशा में कंप्यूटर रखने से करियर ग्रोथ में होगा फायदा,जानें ये 7 बातें

5. पूर्व और उसके आस-पास के दिशा क्षेत्र में लगा कंप्यूटर ऐसे लोगों में अपने करियर के प्रति नई तरह की सोच लाने में भी सहायक है।

6. उत्तर और उत्तर-पश्चिम तक का दिशा क्षेत्र बहुत अच्छा नहीं होता है, विशेष तौर पर विद्यार्थियों के लिए।

7. दक्षिण से पूर्व तक के क्षेत्र में लगे कंप्यूटर पर बैठने या काम करने से व्यक्ति आर्थिक पहलुओं के बारे में बहुत ज्यादा सोचने लगता है, जो कभी-कभी उसके लिए बहुत ज्यादा अच्छा नहीं होता है।

वास्तु टिप्स: इन आसान उपायों से बना सकते हैं बच्चे का सफल करियर

किचन और बेडरूम के वास्तु दोष से रिश्तों में आ सकती है कड़वाहट

 

 

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk