- महापौर पहुंचे निरीक्षण करने, सुनी लोगों की समस्या

- जल निगम को दिया लाइन जोड़ने का आदेश

Meerut। पांडव नगर में सीवर लाइन खोदने से पानी की पाइप लाइन टूट गई। जिसके कारण लोगों के घरों में पानी आना बंद हो गया। सूचना मिलने पर महापौर ने निरीक्षण किया और लोगों की समस्या सुनी। महापौर ने जल निगम को पाइप लाइन जोड़ने के आदेश दिए हैं।

पानी से लोगों को समस्या

पाइप लाइन टूट जाने से लोगों के घरों में पानी आना बंद हो गया। जिसके कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि महापौर ने दोपहर में ही जल निगम को अधिकारियों को फोन कर पाइप लाइन जोड़ने के आदेश दिए।

सीवर लाइन खोदते समय पानी की पाइप लाइन टूट गई थी। जिसके कारण पानी आना बंद हो गया। पानी न आने के कारण बहुत समस्या हुई।

डॉ। चौहान, स्थानीय निवासी

पाइप लाइन टूटी गई तो भी जल निगम को तुरंत ठीक करना चाहिए था। ऐसे की खुला छोड़कर चले गए। बाहर से पानी लाना पड़ा।

किशोरी लाल, स्थानीय निवासी

पानी लोगों की जरूरत की चीज है। अधिकारियों को इस बात को समझना चाहिए। कोई काम रहे है तो उसको जल्द से जल्द ठीक भी करना चाहिए।

संजय, स्थानीय निवासी

पाइन लाइन टूट गई थी। जिसके कारण पानी आना बंद हो गया था। बाहर से पानी लाकर रोजमर्रा के काम निपटाए। पानी न आने के कारण बहुत परेशानी हुई।

तुषार, स्थानीय निवासी