कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Shabana Azmi Birthday: शबाना आजमी और जावेद अख्तर की शादी को 39 साल पूरे हो चुके हैं पर क्या आपको पता है कि एक्ट्रेस शबाना से शादी करने के लिए जावेद अख्तर ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था? वो भी तब जब उनके दो बच्चे हो चुके थे। जी हां ये बिलकुल सच है कि शबाना से शादी करने के जावेद अख्तर ने दूसरी शादी करने की ठान ली।

1984 में किया निकाह
दरअसल, उस टाइम फेमस लिरिकिस्ट और राइटर जावेद अख्तर ने हनी ईरानी से शादी की थी। जिसके बाद उनके दो बच्चे फरहान अख्तर और जोया अख्तर हुए। शबाना आजमी के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद जावेद ने अपनी पत्नी हनी ईरानी को तलाक दे दिया जिसके बाद 1984 में शबाना और जावेद ने धूमधाम से निकाह किया।

100 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
शबाना ने अपने करियर में 120 से ज्यादा फिल्में की हैं। यही नहीं वो उन्होंने हिंदी के अलावा भी कई भाषाओं में काम किया है। जब शबाना का करियर पीक पर था तब उनका नाम फिल्ममेकर शेखर कपूर के साथ जुडा। लेकिन 6-7 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद उनका ब्रेकअप हो गया।

शबाना के रिसेंट प्रोजेक्ट्स
बात करें शबाना के रिसेंट प्रोजेक्ट्स की तो वो हाल ही में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आई थी।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk