नई दिल्ली (एएनआई)। Shaheed Diwas 2020 : पीएम मोदी ने शहीद दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को ट्विटर पर श्रद्धांजली अर्पित की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'शहीद दिवस पर भारत माता के वीर सपूतों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को नमन करता हूं। देश उनके बलिदान के लिए हमेशा उनका आभारी रहेगा, जय हिंद।' हर साल 23 मार्च को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को श्रद्धांजली दी जाती है। तीनों क्रांतिकारियों को ब्रिटिश सरकार ने 1931 में फांसी दे दी थी। 1928 में तीनों ने एक साथ लाला लाजपत राय की मौत का बदला लेने के लिए पुलिस उपाधीक्षक जेपी सैंडर्स की हत्या की थी और बाद में उसके दोषी भी पाए गए थे।

पीएम ने डाॅ. राम मनोहर लोहिया को भी दी श्रद्धांजली

पीएम मोदी ने सामाजित चिंता रखने वाले और राजनेता रहे राम मनोहर लोहिया की 110वीं जयंती पर श्रद्धांजली दी। इस मौके पर पीएम ने सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़े उनके विचारों व उनके द्वारा की गई सामाजिक सेवाओं की सराहना भी की। ट्वीट कर पीएम मोदी ने लिखा, 'समाजवादी चिंतक और लोकप्रिय नेता डाॅ. राम मनोहर लोहिया जो उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके विचार सामाजिक सशक्तिकरण और सेवा भाव से देशवासी हमेशा ही प्रेरित होते रहेंगे।'

लोहिया के सामाजिक चिंतन व सेवाओं की सराहना की

डाॅ. राम मनोहर लोहिया ने उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर लोहिया में ब्रिटिश शासन के आखिरी समय के दौरान जन्म लिया था। उन्होंने काग्रेस रेडियो के साथ काम किया था जिसका प्रसारण गुप्त रूप से मुंबई के में कई जगहों से किया जाता था। मालूम हो कि 1962 में लोहिया को आम चुनावों में नेहरू जी के विपक्ष में हार का सामना करना पड़ा था।हालांकि उन्होंने साल भर बाद 1963 में उपचुनाव में जीत दर्ज करा कर लोकसभा में अपनी जगई बनाई थी।

National News inextlive from India News Desk