कानपुर। 13 सितंबर 1969 को ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में जन्में शेन वार्न का क्रिकेटिंग करियर काफी लाजवाब रहा है। वार्न की फिरकी को समझना कभी भी आसान नहीं रहा। 1993 में एक एशेज टेस्ट में तो शेन वार्न ने ऐसी गेंद फेंकी कि उसे 'बॉल ऑफ द सेंचुरी' कहा जाने लगा। वार्न के नाम 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। यही नहीं टेस्ट में वह 37 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट भी चटका चुके हैं।

लव लाइफ को लेकर रहे चर्चित

क्रिकेट की दुनिया का यह शानदार गेंदबाज निजी जिंदगी में किसी प्लेब्वॉय से कम नहीं है। 10 साल तक पत्नी के साथ रहने के बाद वार्न ने जब तलाक लिया तो फिर उनकी जिंदगी में महिलाओं की लाइन लग गई। मिडडे की रिपोर्ट की मानें तो शेन वार्न की लाइफ में अब तक कुल 10 महिलाएं आ चुकी हैं।

shane warne birthday : जेंटलमैन खेल का बैड ब्वाॅय,जो 10 लड़कियों के साथ अफेयर कर बना प्लेब्वाॅय

सिमन कलेक्घन

साल 1995 में शेन वार्न ने सिमन कलेक्घन के साथ शादी की। जिससे उनके तीन बच्चे भी हुए। हालांकि यह शादी सिर्फ 10 साल तक चली। 2005 में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।

कोरेल

पत्नी सिमन के जाते ही वार्न की लाइफ में इंट्री हुई मॉडल कोरेल की। 2006 में कोरेल के साथ अंडरवियर में वार्न की एक तस्वीर खूब चर्चा का विषय बनी।

shane warne birthday : जेंटलमैन खेल का बैड ब्वाॅय,जो 10 लड़कियों के साथ अफेयर कर बना प्लेब्वाॅय

एलिजाबेथ हर्ले

2010 में शेन वार्न ने फिर से एक नई लड़की को लेकर सुर्खियां बटोरीं। दरअसल वार्न की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वह ब्रिटिश एक्ट्रेस एलिजाबेथ हर्ले को किस कर रहे थे। इस तस्वीर के सामने आने के बाद वार्न के हर्ले के साथ अपने रिश्तों को कबूला भी। हालांकि उनकी यह नई गर्लफ्रेंड ज्यादा दिनों तक वार्न के पास टिक नहीं पाई। हर्ले ने वार्न को धोखा देकर ऑस्ट्रेलिया के मशहूर बिजनेसमैन एडेले का हाथ थाम लिया। एक साल बाद वार्न की जिंदगी में फिर एलिजाबेथ की वापसी हुई। 2011 में दोनों ने एंगेजमेंट कर ली। खैर यह एंगेजमेंट बाद में टूट गई।

मिशेल मोने

साल 2014 में शेन वार्न का नाम मशहूर बिजनेसवुमेन मिशेल मोने के साथ भी जुड़ा। मिशेल ने एक बार कहा था कि उनका और वार्न का रिश्ता करीब दो महीने चला था।

shane warne birthday : जेंटलमैन खेल का बैड ब्वाॅय,जो 10 लड़कियों के साथ अफेयर कर बना प्लेब्वाॅय

एमिली सियर्स

मिशेल मोने से ब्रेकअप के बाद वार्न की जिंदगी में आईं मॉडल एमिली सियर्स। दोनों ने एक-दूसरे के साथ रिश्ते को कबूला भी। खैर इनकी लव स्टोरी ज्यादा परवान नहीं चढ़ी और 2014 खत्म होते-होते यह कपल अलग हो गया।

सोफी मॉंक

इस बीच वार्न का नाम सोफी मॉंक के साथ भी जुड़ा। सोफी ने मीडिया को बताया था कि वार्न ने उन्हें किस किया है। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इस बात से हमेशा इंकार करता रहा।

shane warne birthday : जेंटलमैन खेल का बैड ब्वाॅय,जो 10 लड़कियों के साथ अफेयर कर बना प्लेब्वाॅय

लाइडिया

मेलबर्न की मशहूर टीवी एंकर लाइडिया के साथ भी वार्न के रिश्ते की बात कही जाती थी। हालांकि इस रिलेशनशिप पर दोनों ने हमेशा चुप्पी साधी।

किम मैक्ग्राथ

साल 2015 में फेमस लेखक किम मैक्ग्राथ ने एक बयान देकर सबको चौंका दिया था। किम ने वुमन डे पर एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह और वार्न दो बार डेट पर गए थे। यही नहीं किम ने कुछ पर्सनल बातों का भी यहां जिक्र किया था।

shane warne birthday : जेंटलमैन खेल का बैड ब्वाॅय,जो 10 लड़कियों के साथ अफेयर कर बना प्लेब्वाॅय

रिहान

जनवरी 2016 में शेन वार्न फिर से खबरों में छाए। दरअसल वार्न ने एक्टर ओलिवर की मंगेतर रिहान को मैसेज कर-करके परेशान कर दिया। रिहान ने इसके बाद वार्न को काफी लताड़ लगाई थी।

सिमोने टून

दो साल पहले वार्न का एक डेटिंग एप पर 24 साल की सिमोने टून पर दिल आ गया। सिमोने ने यह खुलेआम कबूला भी था कि वह वार्न के साथ रिश्ते में हैं।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk