कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Shardiya Navratri 2022 : शारदीय नवरात्रि मां दुर्गा और उनके नौ अवतारों को समर्पित नौ दिवसीय त्योहार है। हिन्दू पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होते हैं। इस बार यह त्योहार 26 सितंबर, 26 सितंबर (सोमवार) से घटस्थापना अनुष्ठान के साथ शुरू होगा और 5 अक्टूबर (बुधवार) को खत्म होगा। वहीं दुर्गा अष्टमी 3 अक्टूबर को और महा नवमी 4 अक्टूबर को मनाई जाएगी। शारदीय नवरात्रि आमतौर पर सितंबर और अक्टूबर के बीच अश्विन के महीने में मनाए जाते हैं।

मां दुर्गा के नाै स्वरूप इस प्रकार हैं
नाै दिवसीय उत्सव के दाैरान भक्त मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए या तो सभी नाै दिनों या फिर पहले व अंतिम दिन उपवास करते हैं। वहीं मां दुर्गा के नौ अवतार इस प्रकार हैं शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री है। वहीं साल में कुल चार नवरात्रि हैं, जिनमें से दो गुप्त नवरात्रि हैं, और शेष दो चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि है। ये मां दुर्गा के भक्तों द्वारा बहुत उत्साह के साथ मनाए जाते हैं जो नवरात्रि के प्रत्येक दिन उनके नौ अवतारों की प्रार्थना करते हैं।

Shardiya navratri 2022 : नवरात्रि के 9 दिन, 9 रंग जिनसे मां दुर्गा होंगी प्रसन्‍न

Shardiya Navratri 2022 : इसलिए मनाए जाते हैं शारदीय नवरात्रि, जानें नाै दिवसीय उत्सव का इतिहास और महत्व

Shardiya Navratri 2022 : 26 सितंबर से शुरू हैं शारदीय नवरात्रि, जानें कब है अष्टमी और महानवमी

Shardiya Navratri Dos And Donts : नवरात्रि में जानें क्या करें और क्या नहीं, 9 दिन तक इन बातों का रखें ध्यान